ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुशील मोदी बोले- PK लालू की पार्टी के लिए कर रहे काम, बिहार को लालटेन युग में लौटाने का ले चुके हैं ठेका

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने जेडीयू से आउट हो चुके प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए कहा है कि वे लालू की पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और बिहार को फिर से लाल

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने जेडीयू से आउट हो चुके प्रशांत किशोर  पर हमला बोलते हुए कहा है कि वे लालू की पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और बिहार को फिर से लालटेन युग में ले जाने का ठेका ले लिया है। वहीं सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव  को भी निशाने पर लिया है। 


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार की वापसी प्रशांत किशोर को फूटी आंखों भी नहीं सुहायी, इसलिए वे लालू प्रसाद से नीतीश कुमार की फिर दोस्ती कराने में लगे रहे। जब उनकी दाल नहीं गली, तो नागरिकता कानून को बहाना बना कर नीतीश कुमार को निशाना बनाने लगे।  वे लालटेन पार्टी के लिए काम करने लगे हैं, इसलिए उन्हें न राजद राज के भ्रष्टाचार दिखते हैं, न एनडीए सरकार में हर गांव-घर तक पहुंची बिजली दिखायी पड़ती है। 2005 से बिजली की खपत में पांच गुना वृद्धि हुई, लेकिन पीके बिहार को लालटेन युग में लौटाने की मुहिम चलाने का ठेका ले चुके हैं। 


इसके साथ ही सुशील मोदी ने तेजस्वी पर भी निशाना साधा है उन्होनें कहा कि जदयू से राजद का गठबंधन बेनामी सम्पत्ति और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर टूटा था। तत्कालीन महागठबंधन सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आज तक अपने खिलाफ लगे आरोपों का बिंदुवार जवाब नहीं दे पाये। वहीं भाजपा ने गरीब बिहार को मध्यावधि चुनाव के बोझ से बचाने के लिए बिना शर्त जदयू का समर्थन किया, जिससे भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस रखने वाली एनडीए सरकार बनी और विकास को गति मिली। 






टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता