ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

सुशासन की सरकार में RJD नेता का अपहरण, हाथ मलते रह गई बिहार पुलिस

CHAPRA : बिहार के अंदर अपराधी और बदमाश किस्म के लोग बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि, आम तो आम ख़ास लोगों को भी एक अपने च

सुशासन की सरकार में RJD नेता का अपहरण, हाथ मलते रह गई बिहार पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

CHAPRA : बिहार के अंदर अपराधी और बदमाश किस्म के लोग बेखौफ हो गए हैं।  उनके अंदर पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि, आम तो आम ख़ास लोगों को भी एक अपने चंगुल में लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुशासन की सरकार का दावा करने वाले राजद नेता का ही अपहरण कर लिया गया है। 



मिली जानकारी के अनुसार, छपरा से राजद नेता सुनील राय का अपहरण कर लिया गया है। हथियारबंद अपराधियों ने सुनील राय का अपहरण कर लिया है इसे लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कुछ अपराधियों के द्वारा सुनील राय को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाते देखा जा रहा था। जिसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस महकमे को मिली और वो मामले की जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि, छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांढा गांव में अचानक जंगल में आग की तरह एक खबर फैली की राजद नेता सुनील राय का अपहरण कर लिया गया। जिसकी सूचना ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया।सुनील राय इस इलाके के सक्रिय नेता थे और पूर्व में राजद से चुनाव भी लड़ चुके हैं। अब आज अहले सुबह मंगलवार को उनका अपहरण कर लिया गया है। 


वहीं, इस घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि करीब 5 से 6 की संख्या में अपराधी पहुंचे और सुनील कुमार को जबरन खींचकर एक स्कॉर्पियो में बैठा रहे हैं। हथियारबंद अपराधियों ने सुनील राय को गाड़ी में बैठाया और फरार हो गई है। 


इधर, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है। इस घटना के बाद एक स्पेशल टीम बनाई गयी है जो सक्रिय हो गयी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर राजद नेता का मोबाइल फोन मिला है जो क्षतिग्रस्त हालत में मिला। पुलिस इस मोबाइल से कॉल डिटेल वगैरह निकालने में भी लगी है।