ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सूरत में बिहारियों की पिटाई पर सियासत शुरू, कुशवाहा नीतीश का स्वाभिमान जगा रहे हैं

PATNA : सूरत में बिहारियों की पिटाई के मामले पर अब सियासत शुरू हो गई है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सूरत में बिहारियों के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सूरत में बिहारियों की पिटाई के मामले पर अब सियासत शुरू हो गई है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सूरत में बिहारियों के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि पटेल और बापू की भूमि पर जिस तरह बिहारियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ वह कल्पना से परे है. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं. 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि एड़ी छोटी का मेहनत कर गुजरात और देश की विकास गाथा लिखने वाले और कोई नहीं बल्कि बिहारी हैं, इसके बावजूद उनके साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया जाना दुःख भरा है. उपेंद्र कुशवाहा ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार से सवाल पूछा है. 


प्रवासी बिहारियों की वापसी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. उन्होंने बाहर से लौट रहे बिहारियों का वीडियो ट्वीट करते हुए भी नीतीश कुमार से सवाल पूछा है. कुशवाहा ने कहा है कि बिहार के लोगों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जा रहा है और नीतीश अपना गुणगान कर रहे हैं. 



उधर उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को ट्रेन का सफर किए अरसा गुजर गया होगा. हवाई सफर करने वाले कुशवाहा ट्रेन की चिंता कर रहे हैं. प्रवासी मजदूरों को भड़काने का काम करने के पीछे राजनीति साफ तौर पर नजर आ रही है.  



टैग्स