ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

सुरंग से रेस्क्यू किए गए बिहार के पांच मजदूर पटना पहुंचे, फजीहत के बाद एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुचें मंत्री

PATNA : उत्तरकाशी टनल से बाहर निकले बिहार के पांच मजदूर आज सुबह 8 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे,उनके साथ उनके 9 परिजन भी आए हैं। मजदूरों के स्वागत के लिए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्

सुरंग से रेस्क्यू किए गए बिहार के पांच मजदूर पटना पहुंचे, फजीहत के बाद एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुचें मंत्री
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : उत्तरकाशी टनल से बाहर निकले बिहार के पांच मजदूर आज सुबह 8 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे,उनके साथ उनके 9 परिजन भी आए हैं। मजदूरों के स्वागत के लिए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम एयरपोर्ट पर मौजूद थे। ये सभी श्रमिक पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके चहरे पर सुरक्षित घर पहुंचने की खुशी साफ नजर आ रही थी। 


दरअसल, 17 दिनों बाद उत्तरकाशी टनल से बाहर निकले बिहार के पांच मजदूर पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। मजदूरों की अगवानी के लिए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम एयरपोर्ट पर मौजूद थे। सभी श्रमिक पूरी तरह स्वस्थ बताये गए हैं। सुरंग से निकाले गए राज्य के पांच श्रमिकों में सारण के सोनू कुमार साह, भोजपुर के सबाह अहमद, बांका के विरेंद्र किशु, मुजफ्फरपुर के दीपक कुमार और रोहतास के सुनील कुमार, शामिल हैं। 


वहीं, इन सभी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उत्तराखंड टनल से सुरक्षित निकले मजदूरों को बिहार सरकार ने अपने खर्चे पर उन्हें घर लाई है। उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था। जिस कारण टनल में 41 मजदूर फंस गए थे। 


आपको बताते चलें कि, सुरंग से बाहर निकाले जाने के बाद उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किये गये मजदूरों को सबसे पहले चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।  यहां उनकी प्राथमिक जांच की गई। इसके बाद अगले दिन यानी 29 नवंबर को सभी मजदूरों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। जिसके बाद आज मजदूरों का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है. जिसमें सभी मजदूर पूरी तरह स्वस्थ बताये गये हैं।