ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

‘डबल इंजन की सरकार में पुल गिरना परंपरा बन गयी है’ सुपौल हादसे पर तेजस्वी का हमला

PATNA: सुपौल में निर्माणाधीन देश के सबसे बड़े सड़क पुल का स्लैब गिरने की घटना के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है और विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं। बिहार के पूर्व डिप

‘डबल इंजन की सरकार में पुल गिरना परंपरा बन गयी है’ सुपौल हादसे पर तेजस्वी का हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सुपौल में निर्माणाधीन देश के सबसे बड़े सड़क पुल का स्लैब गिरने की घटना के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है और विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर हमला बोला है।


तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, “बिहार में सुपौल-मधुबनी के भेजा-बकौर के बीच कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई श्रमिकों के दबने, घायल एवं मृत्यु होने की सूचना मिली है। डबल इंजन सरकार में करोड़ों के पुल गिरना एक परंपरा बन गयी है। सरकार घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था, मुआवजा राशि और दोषी कंपनी व अधिकारियों पर कारवाई करें”। इसके साथ ही तेजस्वी ने पुलि हादसे का एक 26 सेकेंड का वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। जिसमें पुल के गिरे हुए स्लैब का हिस्सा नजर आ रहा है।


बता दें कि शुक्रवार की सुबह सुपौल में कोसी नदी पर भारत माला परियोजना के तहत बन रहा देश के सबसे बड़े पुल का बड़ा हिस्सा गिर गया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और 9 के घायल होने की खबर है। इस घटना को लेकर आरजेडी सरकार पर हमलावर हो गई है हालांकि, इससे पहले जब अगुवानी पुल का हिस्सा ध्वस्त हुआ था उस वक्त तेजस्वी यादव ही बिहार के पथ निर्माण मंत्री थे और अब जब विपक्ष में आ गए हैं तो सरकार से जवाब मांग रहे हैं।