ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सुधाकर के आवास से चोरी हुआ सामान बरामद, पुलिस ने दो को किया गिरफतार

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर से अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलने का एक भी मौका सुधाकर सिंह चूकते नहीं है। इस बीच ब

सुधाकर के आवास से चोरी हुआ सामान बरामद, पुलिस ने दो को किया गिरफतार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर से अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलने का एक भी मौका सुधाकर सिंह चूकते नहीं है। इस बीच बीते कल उनके सरकारी आवास से चोरी की घटना सामने आई थी। इसके बाद पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक के करीबियों के तरफ से कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ नल और बल्ब बरामद किया।


दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के एमएलए फ्लैट संख्या 14/3 मैं चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फ्लैट पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह का है। इस प्लाट में चोरी के संबंध में सुधाकर सिंह के निजी सहायक उमाशंकर शर्मा ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि बुधवार के दिन में 11:00 बजे आवाज से निकले और रात के लगभग जब वह वापस 10:00 बजे आए तो देखा कि आवास से से कई सामान गायब है। चोरों ने कई नल और खोल लिए। इसी के साथ जूते, बर्तन, बल्ब की चोरी हुई है। यही नहीं यही नहीं जरूरी कागज और फाइल भी चोरी हुई है।


वहीं, अब इस मामले में कोतवाली थाने की पुलिस ने चोर को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। थानेदार सुजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पहचान कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोर प्रिंस मिश्रा मूल रूप से सीतामढ़ी के रिंगा थाना क्षेत्र के मकसुनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। यह वर्तमान में बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिर स्थित काठपुल का रहने वाला है। इसके साथ ही साथ पुलिस ने एलसीटी घाट गेट संख्या 51 के समीप बर्तन दुकानदार धीरज को भी पकड़ा है उसने प्रिंस से चोरी का सामान खरीदा था। फिलहाल पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है।