ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सुधाकर सिंह के सवाल पर भड़के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, मीडियाकर्मियों को ही दे दी ये नसीहत

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आरजेडी कोटे से मंत्री बने राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को अपने बयानों के कारण दो महीने के भ

सुधाकर सिंह के सवाल पर भड़के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, मीडियाकर्मियों को ही दे दी ये नसीहत
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आरजेडी कोटे से मंत्री बने राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को अपने बयानों के कारण दो महीने के भीतर ही पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब सरकार ने सुधाकर सिंह की जगह पर आरजेडी कोटे से पर्यटन मंत्री बने कुमार सर्वजीत को कृषि मंत्री बनाया है। कृषि मंत्री बनने के बाद कुमार सर्वजीत ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के कार्यों पर सवाल उठाया है। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों पर सरकार के खिलाफ खबर चलाने का आरोप लगाया।


कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अगर कृषि विभाग में कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी समीक्षा करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने में मीडियाकर्मियों पर ही नाकारात्मक खबरें चलाने का आरोप मढ़ दिया और पॉजिटिव खबरें दिखाने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि जो पत्रकार बिहार में जन्मे हैं सरकार की पॉजिटिव खबरों को दिखाना उनकी जिम्मेवारी है। इस दौरान वे लगातार सुधाकर सिंह के आरोपों से बचते रहे। उन्होंने कहा कि विभाग किसी के कहने से नहीं चलता है बल्कि सभी की अपनी अपनी जिम्मेवारियां होती हैं। किसी को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है अगर कोई गड़बड़ी सामने आएगी तो उसपर कार्रवाई होगी।


बता दें कि मंत्री बनने के बाद पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था। सुधाकर सिंह पहली बार तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कैमूर की एक सभा में खुले मंच से अपने विभाग के पदाधिकारियों को चोर बताया था और खुद को चोरों का सरकार कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके ऊपर भी कई सरकार हैं। इसके बाद उन्होंने लोगों से कहा था कि अगर उनके विभाग के अधिकारी वसूली करते दिखें तो उन्हें जूते मारिए। इसको लेकर जब सीएम नीतीश ने कैबिनेट की बैठक में उन्हें टोका तो वे बैठक छोड़कर चले गए थे।


इतना ही नहीं कृषि मंत्री रहते हुए सुधाकर सिंह ने सरकार के पिछले दोनों कृषि रोड मैप पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि नीतीश सरकार के पिछले दोनों कृषि रोड मैप फेल थे और इसका किसानों को कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद पिछले दिनों उनके पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनके इस्तीफे की घोषणा कर दी थी और कहा था कि हम इस लड़ाई को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार सुचारू रूप से चलते रहे इसके लिए सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दिया है। हालांकि सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दबाव में और तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की लालसा में लालू प्रसाद के कहने पर सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।