ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सुधाकर सिंह के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, RJD ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुधाकर सिंह को पार्टी के तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में सुधाकर सिंह द्वारा गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करने और आ

सुधाकर सिंह के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, RJD ने जारी किया  कारण बताओ नोटिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुधाकर सिंह को पार्टी के तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में सुधाकर सिंह द्वारा गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करने और आपत्तिजनक बयान से आरजेडी के बड़े वर्ग को आहत करने की बात कही गई है।


इस पत्र में लिखा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में आया है कि एक बार पुनः आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया है। राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि गठबंधन के मसलों और शामिल दलों के शीर्ष नेतृत्व के संबंध में सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बात रखने के लिए अधिकृत हैं। लेकिन आपने लगातार इस प्रस्ताव का उल्लंघन किया है।


इसके आदेश पत्र में लिखा गया है कि आपके बयान लगातार उन ताकतों को बल देते हैं जो संविधान को रौंदकर न्याय सौहार्द और समानता की पैरोकारी को समाप्त करना चाहते हैं। आपके आपत्तिजनक बयान देश प्रदेश और राजद के एक बड़े वर्ग को आहत कर रहा है। राजद के संविधान की धारा 35 के नियम 22 के तहत आप कृपया 15 दिनों के अंदर यह स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। यह नोटिस पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्धकी के द्वारा जारी किया गया है।


आपको बता दें कि, राजद विधायक पिछले कुछ दिनों से लगातार बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर सवाल उठा रहे थे। जिसके बाद जेडीयू के तरफ से इनके ऊपर लगातार एक्शन लेने को कहा जा रहा था। जेडीयू के तरफ से पार्टी के संसदीय बोर्ड के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि, खरमास तक का इंतजार है उसके बाद कुछ बड़ा देखने को मिलेगा।  जिसके बाद अब यह एक्शन दिखने लगा है।