ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुशील मोदी के आरोपों पर बोले मंत्री सुधाकर सिंह, कहा.. ईर्ष्या के कारण खड़ा कर रहे विवाद

PATNA : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद एक तरफ जहां बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वहीं सत्ता पक्ष के लोग भी बीजेपी के खिलाफ हमलावर बने हुए हैं। मंत्रि

सुशील मोदी के आरोपों पर बोले मंत्री सुधाकर सिंह, कहा.. ईर्ष्या के कारण खड़ा कर रहे विवाद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद एक तरफ जहां बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वहीं सत्ता पक्ष के लोग भी बीजेपी के खिलाफ हमलावर बने हुए हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद से ही बीजेपी नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों को हर दिन खुलासे कर रही है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के लोग ईर्ष्या के कारण इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।


मंत्री सुधाकर सिंह ने सुशील मोदी और बीजेपी के आरोपों को आश्चर्यजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि उनपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह साल 2013 से है लेकिन इसपर 2022 में जान बुझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। बीजेपी के लोग ईष्या के कारण यह विवाद खड़ा कर रहे हैं। 2020 में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे लेकिन उस समय बीजेपी ने इस बात को जनता के बीच नहीं कहा। बावजूद इसके जनता ने अपना भरोसा जताते हुए विधायक बनाया। जनता को पूरा भरोसा था कि हमने ऐसा काम नहीं किया है। जिसका नतीजा रहा कि चुनाव में भारी बहुमत से जीत हुई।


बता दें कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी कोटे के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर पांच करोड़ से अधिक की सरकारी राशि के गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा था कि सुधाकर सिंह पर राज्य सरकार का 12 करोड़ से अधिक राशि बकाया है। सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है कि जिस व्यक्ति पर करोड़ों रुपए के गबन का आरोप है उसे मंत्री बनाए रखना क्या उचित है।

टैग्स