ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

DM के मुंह पर थूक दीजिये.. फूल नहीं जूते की माला पहनाइये वाले बयान पर सुधाकर सिंह अब भी कायम, बोले- इसमें विवादित कुछ नहीं है

PATNA: DM के मुंह पर थूक दीजिये, फूल नहीं जूते की माला पहनाइये वाले बयान पर पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह पूरी तरह से कायम हैं। उन्होंने कहा कि वे तो अपने समर्थकों को स

DM के मुंह पर थूक दीजिये.. फूल नहीं जूते की माला पहनाइये वाले बयान पर सुधाकर सिंह अब भी कायम, बोले- इसमें विवादित कुछ नहीं है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: DM के मुंह पर थूक दीजिये, फूल नहीं जूते की माला पहनाइये वाले बयान पर पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह पूरी तरह से कायम हैं। उन्होंने कहा कि वे तो अपने समर्थकों को समझा रहे थे कि बिहार के बेलगाम अफसरों को कैसे ठीक करना है। सुधाकर ने कहा है कि उनके जिस बयान को लेकर हायतौबा मचा, उसमें विवादित कुछ भी नहीं था।


दरअसल, किसान नेता राकेश टिकैत के मिलकर अपनी ही सरकार के खिलाफ किसानों के सवाल को लेकर आंदोलन पर उतरे आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने पिछले दिनों भ्रष्ट अधिकारियों के मुंह पर थूकने और उन्हें जूते की माला पहनाने की बात कही थी। सुधाकर सिंह अपने उस बयान पर अब भी कायम हैं। सुधाकर सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने जो बयान दिया था उसमें विवादित कुछ भी नहीं था।


सुधाकर सिंह ने ने मीडिया से ही पूछ लिया कि इसमें क्या विवादित बयान था मुझे बताया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें विवादित कहां कुछ था। क्या बिहार में भ्रष्टाचार नहीं है? क्या अधिकारी पैसे नहीं ले रहे हैं? मैंने तो गांधीवादी तरीसे से बोला था कि ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए। क्या अवैध रूप से धन मांगा जाता है तो लोग विरोध नहीं करते हैं? किसान कमजोर है तो वह अपने तरीके से विरोध दर्ज करेगा, इसमें विवादित कहां कुछ हुआ। 


आरजेडी विधायक ने कहा कि अगर कोई अच्छा काम करता है तो उसे फूलों की माला पहनाया जाता है और अगर अधिकारी खराब काम करें तो जूते की माला पहना देना। थूकने वाले बयान के सवाल पर सुधाकर ने कहा कि यह किसी के सामाजिक बहिष्कार का सबसे बड़ा दंड है, जो फांसी की सजा के बराबर है।