ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

‘स्टालिन के बाद लालू-नीतीश ने लिया सनातन को खत्म करने का ठेका’ I.N.D.I.A पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला

PATNA: मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को हुई I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के बाद से विपक्षी दलों के नेता लगातार सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम

‘स्टालिन के बाद लालू-नीतीश ने लिया सनातन को खत्म करने का ठेका’ I.N.D.I.A पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को हुई I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के बाद से विपक्षी दलों के नेता लगातार सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान देने के बाद से जो सिलसिला शुरू हुई वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी से पूरे देश में सियासत गर्म हो गई है। 


केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने इसको लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की पहली और दूसरी बैठक के बाद मुंबई में हुई तीसरी बैठक में गठबंधन में शामिल दलों ने यह तय कर लिया कि सनातन और हिंदुओं को समाप्त करना है। इसका ठेका सबसे पहले स्टालिन के कुनबे को दिया गया। इसमें लालू और नीतीश कुमार कैसे पीछे रह सकते थे।


गिरिराज ने कहा कि लालू और नीतीश के कुनबे ने तो यहां तक कह दिया कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रामचरितमानस पोटैशियम साइनाइट के समान है और साइनाइट के खाते ही लोगों की मौत हो जाती है। ऐ ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इन्होंने हिंदुओं को जाति में बांटकर वोट की राजनीति की है लेकिन विपक्ष के लोग भूले नहीं देश के हिंदू जाग चुके हैं और सभी चीजों का हिसाब लेंगे। पहले स्टालिन ने सनातन को खत्म करने की बात शुरू की और अब लालू और नीतीश भी वही काम कर रहे हैं।