ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

'श्रीराम' के शरण में मांझी, नामांकन से पहले परिवार के साथ हुए अयोध्या रवाना; राम के अस्तित्व पर उठाए थे सवाल

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारा का फार्मूला तय हो गया है। इसके तहत इस बार गया लोकसभा सीट 'हम' के खाते में गई है। इसके बाद इस सीट से 'हम&#39

'श्रीराम' के शरण में मांझी,  नामांकन से पहले परिवार के साथ हुए अयोध्या रवाना; राम के अस्तित्व पर उठाए थे सवाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारा का फार्मूला तय हो गया है। इसके तहत इस बार गया लोकसभा सीट 'हम' के खाते में गई है। इसके बाद इस सीट से 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी का चुनाव लड़ना भी तय हो चुका है। वहीं, चुनाव को लेकर अपना नमांकन दाखिल करने से पहले मांझी आज यानी  23 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं और वहां पूजा करने के बाद 28 मार्च को गया लोकसभा सीट से नामांकन करंगे। 


वहीं, जीतन राम मांझी ने आज एक्स पर लिखा कि 'रामलला दर्शन के लिए निकल चुका हूं, अगली मुलाकात अयोध्या में होगी, जय श्री राम।  वहीं, अयोध्या जाने से पहले इस संबंध में जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत की थी। मांझी ने कहा कि, हर चीज का अनेक एंगल होता है आज जो अयोध्या बन गया है और रामलला के विराजमान होने से अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल बन गया है। 


वहां लाखों लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है। पीएम मोदी या बीजेपी के बारे में लोग कहते हैं कि यह दलित विरोधी हैं तो एक ऐसा काम मोदी ने किया था कि हम आलोचना करते थे। कभी तुलसी दास जी ने रामचरित्र मानस लिखा और सब कोई मानस चरित्र के बारे में बात करते हैं, लेकिन जो वाल्मीकि जी ने रामायण लिखी इसकी चर्चा कोई नहीं करता है। 


उधर मांझी ने कहा कि, हमारा बेटा संतोष कुमार सुमन नवरात्रि का व्रत करता है और हम एक सामाजिक व्यक्ति हैं न, हम इधर उधर नहीं चल जाएंगे न तो उनलोगों का मन हुआ कि अयोध्या में रामलला की पूजा करने के बाद ही गया में चुनाव का नामांकन किया जाए। इसलिए 23 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं और वहां पूजा करने के बाद 28 मार्च को गया लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे।