ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सम्पूर्ण क्रांति दिवस के कार्यक्रम से राजद ने कांग्रेस से बनाई दूरी.. नहीं मिली पोस्टर में जगह

PATNA : बिहार की राजनीति को समझना आसान नहीं है. इसका अंदाजा आप हाल में लगाए गए राष्‍ट्रीय जनता दल की ओर से पोस्टर से लगा सकते है. राजद की ओर से पटना में लगाये गए पोस्‍

सम्पूर्ण क्रांति दिवस के कार्यक्रम से राजद ने कांग्रेस से बनाई दूरी.. नहीं मिली पोस्टर में जगह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति को समझना आसान नहीं है. इसका अंदाजा आप हाल में लगाए गए राष्‍ट्रीय जनता दल की ओर से पोस्टर से लगा सकते है. राजद की ओर से पटना में लगाये गए पोस्‍टरों ने कांग्रेस के लिए कुछ ऐसी ही स्थिति पैदा कर दी है. वैसे तो राजद और लालू परिवार के अंदर भी इस पोस्‍टर की चर्चा तो हो रही है. तो दूसरी तरफ जदयू और भाजपा के नेता इस पोस्‍टर पर मजे ले रहे हैं. 


बता दें कि राजद की ओर से तेजस्‍वी यादव ने पांच जून को संपूर्ण क्रांति दिवस मनाने का एलान कर रखा है. इस दिन तेजस्‍वी यादव बिहार सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने वाले हैं. पटना में लगाए गए पोस्‍टरों में इस कार्यक्रम को महागठबंधन की ओर से आयोजित बताया गया है.


पांच जून को होने वाले संपूर्ण क्रांति दिवस का आयोजक राजद की ओर से जारी पोस्‍टरों में महागठबंधन को बताया गया है. इन पोस्‍टरों में लोकनायक जय प्रकाश नारायण के अलावा केवल तेजस्‍वी यादव की बड़ी तस्‍वीर लगी है. कुछ पोस्‍टरों में तेजस्‍वी यादव के पिता और राजद अध्‍यक्ष लालू यादव के अलावा वाम दलों के चंद नेताओं की तस्‍वीरें लगाई गई हैं. लेकिन इन पोस्‍टरों में कांग्रेस का कोई चेहरा नहीं दिखता.