ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

सिर मुंडाते ओले पड़े..संतोष सुमन ने पूछा..जातिवादी राजनीति के युवराज अब क्या करेंगे?

PATNA: मैरिज एनिवर्सरी पर तेजस्वी यादव पूरे परिवार के साथ भगवान बालाजी का दर्शन करने तिरुपति मंदिर गये थे। जहां तेजस्वी ने बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार कराया। इस दौरान राजद

सिर मुंडाते ओले पड़े..संतोष सुमन ने पूछा..जातिवादी राजनीति के युवराज अब क्या करेंगे?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मैरिज एनिवर्सरी पर तेजस्वी यादव पूरे परिवार के साथ भगवान बालाजी का दर्शन करने तिरुपति मंदिर गये थे। जहां तेजस्वी ने बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार कराया। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजप्रताप और तेजस्वी यादव ने सिर मुंडाकर भगवान बालाजी के दर्शन किये। इधर भाजपा ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को सीएम बनाकर यादव वोटरों में बड़ी सेंध लगा दी। 


भाजपा ने यादव समाज पर बड़ा दांव लगा दिया है। यादव वोटरों को अपना वोट समझने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने चुटकी ली है। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने एक्स पर लिखा है कि "सिर मुंडाते ओले पड़े..भाजपा ने मोहन यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर खास जाति पर कथित समाजवादियों का पेटेंट भी ख़त्म कर दिया" जातिवादी राजनीति के युवराज अब क्या करेंगे? 


बता दें कि बिहार सरकार ने अपने जातीय गणना की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा आबादी यादव समाज की बतायी है। इस रिपोर्ट के जारी होते ही जातीय गोलबंदी भी शुरू हो गयी है। कहा जाता है कि यादव जाति का पूरा समर्थन लालू प्रसाद को है। इसलिए किसी भी हाल में यादव लालू को नहीं छोड़ सकते। इन्ही के बदौलत लालू तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। तेजस्वी को सीएम की कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं। इधर बीजेपी ने मध्य प्रदेश में यादव समाज के ही मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना दिया है। 


एमपी में यादव को सीएम बनाकर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है। बीजेपी ने ऐसा कदम उठाकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। खासकर यादव की राजनीति करने वाले दलों को बड़ा झटका दिया है। बीजेपी के इस कदम को लेकर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने राजद सुप्रीमो और तेजस्वी यादव पर चुटकी ली है। संतोष सुमन ने कहा है कि "सिर मुंडाते ओले पड़े..भाजपा ने मोहन यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर खास जाति पर कथित समाजवादियों का पेटेंट भी ख़त्म कर दिया" जातिवादी राजनीति के युवराज अब क्या करेंगे? 


टैग्स