ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

' सर आप कॉलेज में थे तो ...'सीएम के जनता दरबार में पहुंच फरियादी कहा - पुलिस वाले कर रहे हैं हमारे जमीन पर कब्जा, नहीं होता कोई एक्शन

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में हाजिर होकर फरियादियों की शिकायत सुन रहे। नीतीश कुमार शिकायत सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे। इसी कड़ी में सीएम ने पास एक

' सर आप कॉलेज में थे तो ...'सीएम के जनता दरबार में पहुंच फरियादी कहा -  पुलिस वाले कर रहे हैं हमारे जमीन पर कब्जा, नहीं होता कोई एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में हाजिर होकर फरियादियों की शिकायत सुन रहे। नीतीश कुमार शिकायत सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे। इसी कड़ी में सीएम ने पास एक फरियादी अपनी शिकायत लेकर बक्सर से पहुंचे और अपना परिचय देते हुए कहा कि - सर हम रेलवे में थे। जिसके बाद सीएम ने उनको टोकते हुए कहा कि - आप रेलवे में थे। उसके बाद फरियादी ने कहा - जी सर, आप हमको जानते हैं, जब आप बीआईटी में थे तो आपको सामान पहुंचाने आते थे। हमारा घर तो कुछ लोग तोड़ - दिया है, सामान लूट किया है और घर को तोड़ कर बालू - गिट्टी छोड़ दिया है। हम इसका शिकायत करने जाते हैं तो कोई नहीं सुनता है उसका एक बेटा पुलिस में दारोगा है। इसलिए कोई नहीं सुनता है। उसके बाद सीएम ने पास खड़े अधिकारी को डीजीपी को फ़ोन लगाने का निर्देश दिया। 


सीएम ने डीजीपी से बात करते हुए कहा कि- बक्सर से आए है एनके चौबे जी इनका क्या है इनका मकान तोड़ना कब्जा करना और जान से मारने की धमकी देने की संबंध में शिकायत किए हैं। सबसे बड़ी बात है क्या है? वह है उसका आदमी जो है वह पुलिस में है। यानी पुलिस वाला ही है और वही उनके साथ गलत काम कर रहा है। समझ गए ना आप सारी बात।शिकायत करने वाले रेलवे में थे रेलवे में अधिकारी थे। अरे हम इनको जानबे करते थे कि पुराने आदमी थे। जब हम कॉलेज में थे तब के यह हमारे आदमी हैं तुरंत देखिए।