ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

शिक्षा विभाग की बैठक में VC को जाने की मिली अनुमति, थमेगा राजभवन और केके पाठक के बीच का विवाद ?

PATNA : बिहार में विश्वविद्यालयों के मुद्दे पर राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच चला लंबा विवाद अब थमता हुआ नजर आ रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार से कुलपतियों एवं यूनिवर्सिटी

शिक्षा विभाग की बैठक में VC को जाने की मिली अनुमति, थमेगा राजभवन और केके पाठक के बीच का विवाद ?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में विश्वविद्यालयों के मुद्दे पर राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच चला लंबा विवाद अब थमता हुआ नजर आ रहा है। शिक्षा विभाग  द्वारा गुरुवार से कुलपतियों एवं यूनिवर्सिटी के अन्य पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय बैठक एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बैठक में वीसी को शामिल होने की अनुमति राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की ओर से दे दी गई है। सबसे खास बात यह है कि इस बैठक की अध्यक्षता एसीएस केके पाठक के बजाय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि शिक्षा मंत्री ने खुद राजभवन और शिक्षा विभाग के टकराव को खत्म करने के लिए हस्तक्षेप किया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग के द्वारा पूर्व में आयोजित लगातार कई बैठकों में किसी भी यूनिवर्सिटी के कुलपति शामिल नहीं हो रहे थे। राजभवन की ओर से उन्हें अनुमति नहीं दी जा रही थी। ऐसे में यह बातें निकल कर समाने आ रही थी राजभवन और शिक्षा विभाग में विवाद चल रहा है। इसके बाद अब इन बातों पर रोक लगता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, इस बार एक परिवर्तन यह भी देखने को मिला कि अबतक के सभी बैठक की अध्यक्षता करने वाले के के पाठक थे। लेकिन, इस बार बैठक की अध्यक्षता  शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे। 


वहीं, इससे पहले  बैठक में भाग नहीं लेने के कारण विभाग ने कुलपति समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों का वेतन स्थगित कर दिया। इसी बीच 28 और 29 को उन्मुखीकरण कार्यक्रम सह बैठक विभाग ने बुलाई है। इस बैठक में विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव, वित्त परामर्शी और परीक्षा नियंत्रक को बुलाया गया है।


बता दें कि, पिछले महीने यूनिवर्सिटी में लंबित परीक्षा के मुद्दे पर चर्चा के लिए केके पाठक ने 28 फरवरी को बैठक का आयोजन किया था। राजभवन ने कुलपति समेत यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों को इसमें जाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद यह बैठक रद्द कर दी गई। इसके बाद विभाग की ओर से मार्च महीने में ही दो बार और मीटिंग बुलाई गई। मगर उनमें भी कोई वीसी शामिल नहीं हुए। विभाग ने बैठक में नहीं आने वाले पदाधिकारियों का वेतन रोक दिया। इससे राजभवन और शिक्षा विभाग में टकराव तेज हो गया। शिक्षा मंत्री के हस्तक्षेप से अब यह विवाद थमने की संभावना है।