ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

सिद्दीकी के बयान से JDU का किनारा, नीतीश के मंत्री बोले- बिहार में कानून का राज..कहीं कोई डर नहीं

PATNA: महागठबंधन के मुख्य सहयोगी दल आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पिछले दिनों कहा था कि भारत में मु

सिद्दीकी के बयान से JDU का किनारा, नीतीश के मंत्री बोले- बिहार में कानून का राज..कहीं कोई डर नहीं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: महागठबंधन के मुख्य सहयोगी दल आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पिछले दिनों कहा था कि भारत में मुसलमान सुरक्षित नहीं है और उन्हे यहां रहने में डर लगता है। हालांकि आरजेडी नेता के इस बयान से जेडीयू कोई इत्तेफाक नहीं रखती है। जेडीयू ने साफ तौर पर कह दिया है कि बिहार में कानून का राज स्थापित है और यहां रहने वाले किसी भी शख्स को डरने की जरूरत नहीं है। बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से जल संसाधन मंत्री बने संजय कुमार झा ने कहा है कि इसी देश ने सबकुछ दिया है, इसी मिट्टी में रहना है और सभी को इसी मिट्टी में मिल जाना है।


अब्दुल बारी सिद्दीकी के यह कहने पर कि देश का माहौल ठीक नहीं है, इसपर मंत्री संजय झा ने कहा कि वे आरजेडी नेता के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं लेकिन इसी देश में सभी को रहना है और जो कुछ दिया है इसी भारत देश ने दिया है। भारत की मिट्टी में ही सभी को जीना है और एक दिन इस मिट्टी में मिल जाना है। अगर कही कोई कमी है तो उसी को बेहतर करेंगे, न कि अपने ही देश पर सवाल उठाएंगे। अगर कुछ गड़बड़ी है तो उसे सभी को मिलकर ठीक करना है। 


संजय झा ने कहा कि बिहार में सब जगह स्थितियां ठीक है और यहां कोई भी डरा हुआ नहीं है। बिहार में कानून  का राज स्थापित है। देश में पिछले 17 सालों में रिकॉर्ड है कि बिहार में एक दिन भी कर्फ्यू नहीं लगा है। जब से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है एक दिन भी कर्फ्यू नहीं लगा है। मुख्यमंत्री ने कभी सामाजिक सदभाव को खराब नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में शांति है और उसी का नतीजा है कि तेज गति से विकास हो रहा है।