ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं तेजस्वी, ट्वीट कर जताया था शोक

PATNA : बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव आज दिल्ली जा सकते हैं। इस बार तेजस्वी के दिल्ली जाने के पीछे का कारण उनके पार्टी के बेहद करीबी रहे बिहार के दिग्गज

शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं तेजस्वी, ट्वीट कर जताया था शोक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव आज दिल्ली जा सकते हैं। इस बार तेजस्वी के दिल्ली जाने के पीछे का कारण उनके पार्टी के बेहद करीबी रहे बिहार के दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का निधन हो जाना बताया जा रहा है।


दरअसल, बीते रात बिहार की राजनीति में लालू नीतीश के बेहद करीबी रहे शरद यादव का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन बिहार की राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके बाद अब सूत्रों द्वारा यह बताया जा रहा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री और शरद यादव को अपने पितातुल्य मानने वाले तेजस्वी यादव उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने दिल्ली जा सकते हैं।


बता दें कि, इससे पहले जब एतेजस्वी यादव को उनके निधन की सूचना मिली तो वह अपने आप को रोक नहीं पाए और देर रात ही उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी भावनाओं को स्पष्ट किया। तेजस्वी ने कहा कि, शरद यादव जी के असामयिक निधन की ख़बर से मर्माहत हूं। कुछ भी कह पाने में इस समय मैं खुद को   समर्थ नहीं मान रहा हूं। तेजस्वी ने कहा कि, इस घटना कि सूचना मिलते ही माताजी और भाई शांतनु से वार्ता हुई है। मेरे पास कहने को ज्यादा कुछ शब्द ही नहीं है। पिछले दिनों जिस तरह महान समाजवादी नेता आदरणीय नेता जी का निधन हुआ और अब मंडल मसीहा का निधन हुआ यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति की बात है। तेजस्वी ने कहा कि अब हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है।


गौरतलब हो कि, शरद यादव वह शख्स हैं जो जिन्होंने तेजस्वी यादव के पिता को पहली बार बिहार विधान सभा का नेता बनाया था। इनके बदौलत ही लालू मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ पाए थे। हालांकि बाद में शरद का रिश्ता लालू से उतना बेहतर नहीं रहा और इन्होंने नीतीश के साथ अपना नाता जोड़ लिया। लेकिन,  इसके बावजूद तेजस्वी को जब भी उनकी जरूरत हुई तो वह मदद करते रहते थे। ऐसे में जब अब तेजस्वी का यह कहना है कि, जब वो बिहार के उपमुख्मंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं और उन्हें शरद यादव की जरूरत थी तो अब इनके निधन की सुचना उनको मिली, जिससे वो बेहद दुखित हैं।