ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

शिवानंद तिवारी पर सुशील मोदी का हमला,कहा- कुतर्क गढ़ने वालों और कुसंग में रहने वालों का यही हश्र होता है

PATNA: मन की थकान का शिकार बन कर राजद के उपाध्यक्ष पद छोड़ने वाले शिवानंद तिवारी का आज सुशील मोदी ने मजाक उड़ाया है. सुशील मोदी ने ट्वीट कर शिवानंद को कुर्तक गढ़ने वाला और कुस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: मन की थकान का शिकार बन कर राजद के उपाध्यक्ष पद छोड़ने वाले शिवानंद तिवारी का आज सुशील मोदी ने मजाक उड़ाया है. सुशील मोदी ने ट्वीट कर शिवानंद को कुर्तक गढ़ने वाला और कुसंगति में रहने वाला करार दिया. मोदी ने कहा है कि ऐसे नेताओं का यही हश्र होना था.

सुशील मोदी का तीखा हमला

अपने ट्वीट में सुशील मोदी ने कहा है कि " वे पुत्र मोह में संन्यास तोड़ कर सक्रिय राजनीति में लौटे भी थे, तो किसी नेक काम के लिए नहीं, बल्कि मंत्री-विधायक बनाने के बदले लोगों की जमीन अपने नाम कराने वाले सजायाफ्ता लालू प्रसाद के हर गलत फैसले की वकालत करने के लिए. "

सुशील मोदी ने कहा है कि "लालू राज में हुए भ्रष्टाचार, घोटाले, जातीय द्वेष, नरसंहार, पलायन और ठप पड़े विकास का बचाव करने के लिए उनके पास शब्दों की कमी नहीं थी. 2019 के संसदीय चुनाव में जनता ने जब लालू प्रसाद की पार्टी को जीरो पर आउट किया, तब सारी दलील धरी रह गयी.  जो कुतर्क गढ़ते हैं और कुसंग में रहते हैं उनका मन तो थकेगा ही"


टैग्स