ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में जमा हैं 440 करोड़ रुपयेतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में जमा हैं 440 करोड़ रुपयेतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

शिवानंद तिवारी का हमला, कहा - सुशील मोदी हैं हेहर, मार खाने के बाद भी कहते हैं और मारो

PATNA : बिहार भाजपा नेता और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी लालू परिवार पर लगातार हमलावर रहते है। इसी कड़ी में अब एक बयानों पर पलटवार करते हुए राजद नेता के तरफ से भी तंज कस

शिवानंद तिवारी का हमला, कहा - सुशील मोदी हैं हेहर, मार खाने के बाद भी कहते हैं और मारो
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार भाजपा नेता और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी लालू परिवार पर लगातार हमलावर रहते है। इसी कड़ी में अब एक बयानों पर पलटवार करते हुए राजद नेता के तरफ से भी तंज कसा गया है। राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने सुशील मोदी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अपना यह बयान सूमो द्वारा मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ऊपर किए गए हमले को लेकर दिया है। 



शिवानंद तिवारी ने सुशील कुमार मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "सुशील मोदी का कहना है कि तेजस्वी ने कोर्ट से माफी मांगी। उसके बाद उनको जमानत मिली। जबकि अदालत का फैसला उपलब्ध है। उसमें कहीं माफी का जिक्र ही नहीं है। सुशील मोदी तो हेहर हैं। मार खाएंगे लेकिन कहेंगे कि अबकी बार मार कर देखो। कभी-कभी तरस भी आता है सुशील पर आंदोलन का साथी है। मेरे साथ जेल में भी रहा है। इतना सीनियर है, लेकिन छपवास के रोग ने उसको उपहास का पात्र बना दिया है। "



बता दें कि, इससे पहले मंगलवार को सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर ट्वीट करते हुए कहा था कि "तेजस्वी यादव बैकफूट पर चल गए है। उनको CBI कोर्ट की कड़ी फटकार मिली है। यदि तेजस्वी में सही मायने में हिम्मत है तो अड़े रहत। आखिरकार CBI को धमकी देने वाले बयान पर।माफ़ी माँगनी पड़ी। घोटाले से जुड़े मामले में चार्जशीटेड और बेल वाले आदमी को नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री बना रखा है।"



गौरतलब हो कि, तेजस्वी यादव मंगलवार को दिल्ली  सीबीआई की विशेष अदालत से राहत मिली है। आईआरसीटीसी घोटाले मामले में मंगलवार की सुनवाई में उनकी जमानत बरकरार रखी गई। इस पर राजद में खुशी की लहर है तो बीजेपी नेता  बयान जारी कर निशाना साध रहे है।  जिसके बाद अब राजद के तरफ से अब शिवानंद तिवारी का यह बयान सामने आया।