ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'शिक्षक बहाली में नीतीश-तेजस्वी ने युवाओं के साथ किया बड़ा मजाक' कुशवाहा का बिहार सरकार पर अटैक

PATNA: बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है तो वहीं विपक्षी दल शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवा

'शिक्षक बहाली में नीतीश-तेजस्वी ने युवाओं के साथ किया बड़ा मजाक' कुशवाहा का बिहार सरकार पर अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है तो वहीं विपक्षी दल शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा का आरोप लगा रहे हैं। जीतन राम मांझी के बाद अब राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी कहा है कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार ने बिहार के युवाओं के साथ बड़ा धोखा किया है।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि ऐसा लग रहा है जैसे बिहार सरकार ने राज्य के नौजवानों के साथ मजाक किया है। तेजस्वी यादव जब बिहार के डिप्टी सीएम नहीं थे तब बहुत घोषणा कर रहे थे उनकी सरकार आएगी तो बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करेंगे और बिहार के युवाओं को नौकरी मिले इसको सुनिश्चित करेंगे। बिहार में अब उनकी सरकार है लेकिन जो पहले से थोड़ी सी सुरक्षा थी राज्य के नौजवानों के लिए उसे भी समाप्त कर के ओपन फॉर ऑल कर दिया गया। जिसका नतीजा हुआ कि बिहार के युवाओं की बड़े पैमाने पर हकमारी हो गई और पड़ोसी राज्य के युवा यहां आकर नौकरी कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार ने पूरी तरह से राज्य के युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। जिस तरह से शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आया है, बिहार के नौजवानों और शिक्षक अभ्यर्थियों के मन में परेशानी दिख रही है। सरकार आनन-फानन में काम करती है तो नजीता यही होता है। इतना ही नहीं बहुत सारे लोग जो पहले से नौकरी कर रहे हैं उनके फिर से नियुक्ति पत्र देकर सरकार दिखावा करना चाहती है। ऐसे हालात में बिहार की सरकार पूरे अराजक माहौल में चल रही है। 

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से इंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट..