ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शिक्षक बहाली में देरी को लेकर सवाल पूछने पर बोले शिक्षा मंत्री.. पहले केंद्र से 16 करोड़ रोजगार पर जवाब मांगिए

PATNA : बिहार में इन दिनों रोजगार का सवाल सबसे ऊपर बना हुआ है। रोजगार के सवाल को लेकर सियासत भी खूब हो रही है और तेजस्वी यादव ने युवाओं से जो वादा किया है उसे लेकर हर दिन भरोसा भी

शिक्षक बहाली में देरी को लेकर सवाल पूछने पर बोले शिक्षा मंत्री.. पहले केंद्र से 16 करोड़ रोजगार पर जवाब मांगिए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों रोजगार का सवाल सबसे ऊपर बना हुआ है। रोजगार के सवाल को लेकर सियासत भी खूब हो रही है और तेजस्वी यादव ने युवाओं से जो वादा किया है उसे लेकर हर दिन भरोसा भी देते नजर आ रहे हैं लेकिन शिक्षक बहाली की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर सवाल किए जाने पर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने जो जवाब दिया है उसे सुनकर शिक्षक अभ्यर्थियों को थोड़ी निराशा हो सकती है।


शिक्षक बहाली को लेकर फैसले में हो रही देरी पर जब शिक्षा मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने केंद्र सरकार से ऐसा ही सवाल करने की नसीहत मीडिया को दे डाली। दरअसल, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से जब यह पूछा गया कि बिहार में रोजगार को लेकर उनके विभाग की तरफ से क्या पहल की जा रही है तो उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से 16 करोड़ रोजगार के किए गए वादे की याद दिला दी। मंत्री जी ने कहा कि केंद्र सरकार से जाकर 16 करोड़ नौकरियों के बारे में सवाल करिए और जवाब मांगिए। उन्होंने कहा कि बिहार में लाखों नौकरियां मिलनी हैं और इसे मिलने में महीनों का वक्त लगना है।


उन्होंने कहा कि बिहार में आने वाले कुछ महीनों में लाखों बहालियां होनी है लेकिन देश के 56 इंच के छाती वाले प्रधानमंत्री ने जनता से जो वादा किया था किया था उसका क्या हुआ। 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना था, उसका क्या हुआ। देश के युवाओं का 16 करोड़ नौकरी खोजना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोजगार देने का संकल्प पहले ही व्यक्त कर चुके हैं। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बेरोजगार युवाओं से खास लगाव रहा है, हमारी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।