ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शीतकालीन सत्र: विधान परिषद के बाहर BJP का जोरदार हंगामा, सीएम नीतीश से इस्तीफे की मांग

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आगाज हो गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी की सदस्यों ने विधान परिषद के बाहर जोरदार हंगामा किया है। हाथों में पोस्टर

शीतकालीन सत्र: विधान परिषद के बाहर BJP का जोरदार हंगामा, सीएम नीतीश से इस्तीफे की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आगाज हो गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी की सदस्यों ने विधान परिषद के बाहर जोरदार हंगामा किया है। हाथों में पोस्टर लेकर बीजेपी के सदस्यों ने राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और जातीय गणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की।


दरअसल, पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के दौरान बीजेपी ने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई है। बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं, भ्रष्टाचार और जातीय गणना के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगा रही बीजेपी सदन के भीतर और बाहर सरकार से जवाब मांग रही है। आज शीतकालीन सत्र के शुरू होने से ठीक पहले बीजेपी से सदस्य विधान परिषद के मुख्य गेट पर पहुंचे और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करने लगे।


बीजेपी नीतीश सरकार से भ्रष्टाचार, जातीय गणना और अपराध की घटनओं पर जवाब मांग रही है। बीजेपी के विधान परिषद सदस्यों ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही है। विधान परिषद में नेता विरोधी दल हरि साहनी ने कहा कि जातीय गणना की रिपोर्ट में कई झोल हैं। जिनके आंकड़े ज्यादा आये वो खुश हैं, जिनके कम वो दुखी। सरकार को जवाब देना होगा। इस के साथ ही उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग सरकार से की।