ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधानसभा में जहरीली शराब कांड पर फिर से बवाल, विपक्ष सदन में शोक संवेदना जताने की रखी मांग

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला है। सदन की बैठक शुरू ह

विधानसभा में जहरीली शराब कांड पर फिर से बवाल, विपक्ष सदन में शोक संवेदना जताने की रखी मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला है। सदन की बैठक शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने छपरा जहरीली शराब कांड का मामला उठाया है और सदन में जहरीली शराब से मारे गए लोगों के लिए शोक संवेदना जताने की मांग की है।


बीजेपी इस बात पर अड़ी हुई है कि छपरा जहरीली शराब कांड के मृतकों के परिजनों को सरकार मुआवजा दें। इसके लिए नीतीश सरकार की तरफ से बनाए गए शराबबंदी कानून का हवाला भी नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में दिया है। 


विधानसभा में विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार जहरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा तो छिपा ही रही है। मृतकों के प्रति संवेदना जताना तो दूर सरकार उन्हें मुआवजा देने तक को तैयार नहीं है, जबतक शराब कांड के पीड़ितों को मुआवजा नहीं दिया जाता है विपक्ष की मांग जारी रहेगी। सदन में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी है।