ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को मिला ओवैसी की पार्टी का साथ, बिना शर्त समर्थन करने का एलान

PATNA: असदुद्दीन ओवैसी का पार्टी एआईएमआईएम ने सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को बिना किसी शर्त समर्थन करने का एलान कर दिया है। एआईएमएआईएम ने कहा है कि हिना

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को मिला ओवैसी की पार्टी का साथ, बिना शर्त समर्थन करने का एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: असदुद्दीन ओवैसी का पार्टी एआईएमआईएम ने सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को बिना किसी शर्त समर्थन करने का एलान कर दिया है। एआईएमएआईएम ने कहा है कि हिना अगर निर्दलीय चुनाव लड़ती हैं तो वह उन्हें समर्थन करेगी।


ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा है कि अगर हिना शहाब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सीवान से लोकसभा का चुनाव लड़ती हैं तो उनकी पार्टी बिना किसी शर्त उन्हें अपना समर्थन देगी। इस दौरान उन्होंने बिहार में 50 फीसदी सीटों पर गैर मुस्लिम को टिकट देने की भी बात कही। 


सीवान की पूर्व जेडीयू सांसद कविता सिंह का टिकट इस बार कट गया है। कविता सिंह की जगह विजयलक्ष्मी कुशवाहा सीवान सीट से एनडीए की साझा उम्मीदवार हैं। जबकि आरजेडी की तरफ से सीवान सीट के लिए फिलहाल उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। 


बता दें कि हिना शहाब के पति दिवंगत मो. शहाबुद्दीन आरजेडी से चार बार सीवान के सांसद चुने गए थे। शहाबुद्दीन के निधन के बाद हिना शहाब आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पिछले कुछ सालों से शहाबुद्दीन परिवार और आरजेडी के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। ऐसे में इस बार हिना शहाब के निर्दलीय चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।