ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पहुंचे आरसीपी सिंह के गांव, जानिए केंद्रीय मंत्री से क्या हुई बात

PATNA : आरजेडी के दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता आरसीपी सिंह से मिलने पहुंचे हैं. आरसीपी सिंह के नालंदा स्थित मुस्तफापुर गांव पहु

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पहुंचे आरसीपी सिंह के गांव, जानिए केंद्रीय मंत्री से क्या हुई बात
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता आरसीपी सिंह से मिलने पहुंचे हैं. आरसीपी सिंह के नालंदा स्थित मुस्तफापुर गांव पहुंचकर ओसामा शहाब ने मुलाकात की है. ओसामा शहाब और आरसीपी सिंह के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई है. 


आरसीपी सिंह और ओसामा शहाब के बीच मुलाकात को लेकर जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक अपनी बहन की शादी का आमंत्रण देने के लिए ओसामा आरसीपी सिंह के घर पहुंचे. उन्होंने नालंदा के मुस्तफापुर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री को आमंत्रण दिया है. इस मौके पर जेडीयू के कुछ और नेता भी मौजूद रहे हैं. आरसीपी सिंह ने ओसामा शहाब से मुलाकात के दौरान उनके पिता के निधन पर अपनी संवेदना भी जताई और साथ ही साथ ओसामा को शादी की बधाई भी दी है.


आपको बता दें कि ओसामा शहाब ने पिछले दिनों ही शादी की है. उनकी शादी के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के दूसरे नेता भी सीवान गए थे. शहाबुद्दीन अपने निधन के पहले ही ओसामा और अपनी बेटी का रिश्ता तय कर चुके थे. पहले ओसामा की शादी हो चुकी है और अब शहाबुद्दीन की बिटिया की भी शादी होने वाली है. इसी के लिए आमंत्रण देने ओसामा आरसीपी सिंह के घर पहुंचे थे. 

टैग्स