ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

शाह से मुलाकात के बाद नीतीश ने बदला ठिकाना, 7 सर्कुलर आवास को बनाया आशियाना

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के दौरे पर हैं। पटना पहुंचे अमित शाह से आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की। नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पहुंचकर अमित शाह क

शाह से मुलाकात के बाद नीतीश ने बदला ठिकाना, 7 सर्कुलर आवास को बनाया आशियाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के दौरे पर हैं। पटना पहुंचे अमित शाह से आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की। नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पहुंचकर अमित शाह का स्वागत किया और उसके बाद उन्होंने अपना ठिकाना भी बदल दिया है। नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्ट कर गए हैं। 1 अणे मार्ग स्थित आवास से लगभग सभी सामान लाए जा चुके हैं, सीएम नीतीश कुमार भी शाम 8 बजे अपने नए आवास 7 सर्कुलर में शिफ्ट हो जाएंगे।


दरअसल, नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं थे तब उन्होंने 7 सर्कुलर को अपना ठिकाना बनाया था। नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर में रहते बंगले के अंदर बहुत सारा काम भी कराया गया था। अब एक बार फिर नीतीश कुमार 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो गए हैं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट होने की चर्चा काफी अरसे से हो रही थी। पिछले दिनों इस बंगले में मेंटेनेंस के काम शुरू हुआ था तभी इसकी चर्चा होने लगी थी। चर्चा थी कि 7 सर्कुलर आवास में शिफ्टिंग के पीछे मुख्यमंत्री आवास में रिपेयरिंग बड़ी वजह है। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में रिपेयरिंग समेत और भी काम कराए जाने हैं।