ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

चिराग पर बरसे सूरजभान, कहा - NDA पर उनसे ज्यादा हमारा हक़, लालू से नजदीकियों पर भी दिया जवाब

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। इस बार देश के अंदर सात चरणों में चुनाव होगा और बिहार के अंदर पहले चरण में 4 लोकसभा सीट पर चुनाव होगा। इसमें एक सीट वर्त

चिराग पर बरसे सूरजभान, कहा - NDA पर उनसे ज्यादा हमारा हक़, लालू से नजदीकियों पर भी दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। इस बार देश के अंदर सात चरणों में चुनाव होगा और बिहार के अंदर पहले चरण में 4 लोकसभा सीट पर चुनाव होगा। इसमें एक सीट वर्तमान में पशुपति पारस की पार्टी के पास हैं। लेकिन, इस बार की चर्चा के अनुसार पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में अब इस मामले में पारस की पार्टी के सबसे पुराने नेता और पूर्व बाहुबली सांसद सूरजभान सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि - 'शादी- -ब्याह रोज नहीं होता है, हमलोग दस साल से एनडीए के साथ हैं और अब उम्मीद ही नहीं हक़ बचा है। 


सूरजभान सिंह ने कहा कि - पार्टी की तैयारी तो बिहार की सभी 40 सीटों पर लड़ने की है और लगभग हर दल की रहती है। वहीं एनडीए के नजरअंदाज करने के  सवाल पर उन्होने कहा कि- शादी ब्याह एक बार होता है। एनडीए के साथ हमारा 10 पुराना रिश्ता है। 2014 से 2024 तक साथ हैं। और गठबंधन का रिश्ता हमने ईमानदारी से निभाया है। हम क्यों इधर-उधर होंगे। अभी उम्मीद नहीं बल्कि हक बचा है। हर चीज का समय होता है। राजनीति पल-पल में बदलती है। हम रामविलास पासवान के सिद्धांत पर आज भी हैं, कल भी रहेंगे।


इसके साथ ही पारस की पार्टी का लालू के साथ नजदीकियों के सवाल पर सूरजभान सिंह ने कहा कि- लालू यादव बिहार के लीडर है। उनसे बातचीत चलती रहती है। 2013 में होती थी, 2010 में होती थी, 2024 में भी हो रही है और आगे भी होती रहेगी। हमलोग हरलोग से बात करते हैं, बात करने में क्या समस्या  है, हर पार्टी के लोग एक दूसरे से बात करते रहते हैं। 


उधर, नवादा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर इनके भाई चंदन सिंह ने कहा कि- हम कभी भी चिराग पासवान के पास नहीं जाएंगे, यह सब काम हमसे नहीं होता है। हम झुकने वाले नहीं है और हम किस बात को लेकर झुकें वो क्या चीज़ हैं जो उनके आगे झुकें। हम एनडीए में थे और आज भी हैं और आगे भी रहने की संभावना है। हम जैसे कल थे वैसे ही आज भी हैं। 


आपको बता दें कि पशुपति पारस भी कह चुके हैं उनके तीन सांसद जहां-जहां से सांसद है, वहीं से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी के बड़े नेता फिर विचार करें। हम आज तक एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। हमारे दल से 5 सांसद हैं, एनडीए ने हमारी पार्टी को तरहीज नहीं दी, जिसमे पार्टी निराश है। हम और हमारे सांसद बीजेपी की लिस्ट का इंतजार करेंगे।  लिस्ट के आधार पर हम गठबंधन का फैसला करेंगे। दरवाजा खुला हुआ है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें