ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सात निश्चय योजना का हाल जानने बैठे नीतीश, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की कर रहे समीक्षा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर दिन में अलग-अलग विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं. आज मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट 2 के तहत आने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा कर रह

सात निश्चय योजना का हाल जानने बैठे नीतीश, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की कर रहे समीक्षा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर दिन में अलग-अलग विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं. आज मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट 2 के तहत आने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास क्षेत्र संकल्प सभागार में यह समीक्षा बैठक के आयोजित हो रही है. बैठक में मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और दूसरे अधिकारी भी मौजूद है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभागीय मंत्री अधिकारी भी समीक्षा बैठक में जुड़े हुए हैं.


मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी और विभागीय अधिकारियों के अलावा ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव भी जुड़े हुए हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बात की जानकारी ली जा रही है कि आखिर ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के मामले में बिहार के अंदर कितना काम हुआ है.


सरकार ने सुशासन के कार्यक्रम 2020-25 के तहत तय स्वच्छ गांव समृद्ध गांव का निश्चय लिया था. और सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का फैसला किया था. इससे योजना के तहत ग्राम पंचायत के सभी वार्ड में सार्वजनिक उपयोग के लिए चरणबद्ध तरीके से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने हैं. ऊर्जा विभाग की तरफ से जो पोल लगाए गए हैं. उसी पोल पर 5 मीटर की ऊंचाई पर एक एंगल लगाकर सोलर स्ट्रीट लाइट को लगाया जाना है. अब तक राज्य के अंदर इसकी कैसी प्रगति हुई है इस पर नीतीश कुमार फीडबैक लेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे

टैग्स