ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए नयी टाइमिंग, विधानसभा में नीतीश कुमार ने किया एलान

PATNA: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के आने और जाने का नया टाइम तय किया गया है. बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये एलान किया. नीतीश कुमार ने कहा कि कल ही सरकार

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए नयी टाइमिंग, विधानसभा में नीतीश कुमार ने किया एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के आने और जाने का नया टाइम तय किया गया है. बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये एलान किया. नीतीश कुमार ने कहा कि कल ही सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए 10 बजे से शाम 4 बजे तक का टाइम तय किया गया था. अब शिक्षकों के लिए नया टाइम टेबल तय किया गया है.


विधानसभा में विपक्षी विधायक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इसी बीच नीतीश कुमार ने कहा-कल ही मैंने कह दिया था कि सरकारी स्कूलों में 10 बजे दिन से शाम 4 बजे तक पढ़ाई होगी. इसका आदेश भी निकल गया है. इसी मुताबिक शिक्षकों के स्कूल आने और जाने का समय भी तय किया गया है.


नीतीश कुमार ने कहा कि पढ़ाई का समय 10 से 4 तक होगा. लेकिन टीचर को 10 बजे से पंद्रह मिनट पहले यानि पौने दस बजे में स्कूल आना होगा. विपक्ष के विरोध के बीच नीतीश कुमार ने कहा-स्कूल चलाने का यही तरीका है. बच्चों के स्कूल आने से 15 मिनट पहले टीचर को स्कूल आना होगा. चार बजे जब पढ़ाई पूरी हो जायेगी तो टीचर 15 मिनट बाद चला जायेगा. यानि टीचर स्कूल छोड़ने का समय सवा चार बजे होगा. यही तरीका है. 


नीतीश कुमार ने कहा कि यही तरीका है. यही आदेश जारी किया गया है. कोई इधर-उधर नहीं करेगा. नीतीश कुमार के इस एलान के बाद भी विपक्षी विधायक हंगामा करते रहे. इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षक संघों की मांग पर उनके हित में फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने सदन में जो एलान किया है वह सरकार का फैसला है और वही लागू होगा.