ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सरकारी स्कूलों में जल्द बनेगी प्रबंध समिति, विधायकों की नाराजगी के बाद स्पीकर ने दिया निर्देश

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में प्रबंध समिति गठित नहीं होने का मामला आज बिहार विधानसभा में खूब उठा. दरअसल प्रश्नोत्तर काल के दौरान एक सवाल के जवाब में सरकार ने प्रबंध समिति से

सरकारी स्कूलों में जल्द बनेगी प्रबंध समिति, विधायकों की नाराजगी के बाद स्पीकर ने दिया निर्देश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में प्रबंध समिति गठित नहीं होने का मामला आज बिहार विधानसभा में खूब उठा. दरअसल प्रश्नोत्तर काल के दौरान एक सवाल के जवाब में सरकार ने प्रबंध समिति से जुड़ी जानकारी सदन में रखी. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जैसे ही सदन में वक्तव्य दिया वैसे ही एक साथ कई विधायक उठ खड़े हुए. विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रबंध समिति के गठन में लगातार टालमटोल हो रही है.


कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ ने आरोप लगाया कि विधायकों को प्रबंध समिति में शामिल नहीं किया जा रहा है और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी लगातार इसकी अनदेखी कर रहे हैं. इस मामले पर बीजेपी विधायक संजय सरावगी, आरजेडी विधायक आलोक मेहता और शाहीन ने भी सरकार से प्रबंध समिति को लेकर सवाल किए.


सदन में इस मामले पर काफी देर तक शोर-शराबा होता रहा सभी विधायक आरोप लगा रहे थे कि स्कूलों की प्रबंध समिति गठित नहीं की जा रही है. लिहाजा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह निर्देश दिया कि सरकार जल्द से जल्द प्रबंध समिति गठित करने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करे. इसके बाद विजय कुमार चौधरी ने सदन में कहा कि वह उनके विभाग की तरफ से जल्द ही जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पूरी गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी.