ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को होली पर फ्री मिलेगा गैस सिलेंडर

DESK : यूपी सरकार होली पर महिलाओं को एक-एक गैस सिलेंडर फ्री देगी। इससे लगभग 1.75 करोड़ लोगों को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार ने त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर देने की

सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को होली पर फ्री मिलेगा गैस सिलेंडर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK  : यूपी सरकार होली पर महिलाओं को एक-एक गैस सिलेंडर फ्री देगी। इससे लगभग 1.75 करोड़ लोगों को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार ने त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। इसके तहत दीपावली पर एक सिलेंडर फ्री दिया जा चुका है। ऐसे में अब होली पर सरकार दूसरा सिलेंडर दिया जाएगा। 


दरअसल, योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल में 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का निर्णय किया था। इसी क्रम में पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है। रिफिल वितरण कराए जाने के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया है।


मालूम हो कि, इस योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत दीपावली पर्व के लिए लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में एक नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक तक कुल 80.30 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलिवरी की गई। द्वितीय चरण में अब होली पर्व के अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया है। 


इसके तहत 01 जनवरी 2024 से अब तक लगभग 50.87 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की जा चुकी है। इस प्रकार योजना के अंतर्गत अब तक कुल 131.17 लाख (1.31 करोड़ से ज्यादा) सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 नवंबर, 2023 को योजना का शुभारंभ करते हुए एक साथ लाखों उज्जवला लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि का अतंरण किया था।