ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

सारण में कोरोना की रोकथाम के लिए मंत्री सुमित सिंह ने VC के जरिये की बैठक, कहा- अनुग्रह अनुदान में तेजी लाए प्रशासन

PATNA: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक की। सारण जिला के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना रोकथाम के लि

सारण में कोरोना की रोकथाम के लिए मंत्री सुमित सिंह ने VC के जरिये की बैठक, कहा- अनुग्रह अनुदान में तेजी लाए प्रशासन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक की। सारण जिला के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना रोकथाम के लिए वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गयी। सारण के प्रभारी  मंत्री सुमित सिंह ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि कोरोना से मृत पीड़ित सभी परिवार को तत्काल अनुग्रह राशि के तहत चार लाख दिए जाए। प्रशासन के पास कोरोना से मृत लोगों की सूची हैं। प्रशासन अविलंब मृतक के निकटतम परिजन को सहायता राशि प्रदान करें। मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और आमजनों के सहयोग से बिहार आपदा से उत्पन्न स्थिति का डटकर मुकाबला कर रहा है। सरकार संसाधनों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देगी। कहीं कोई कमी या परेशानी न हो इसके लिए हमलोग लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं।


सारण में कोरोना की रोकथाम के लिए मंत्री सुमित सिंह ने VC के जरिये की बैठक, कहा- अनुग्रह अनुदान में तेजी लाए प्रशासन

 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी राशि पर पहला अधिकार जनता का हैं। सरकार जनता की सेवक हैं। प्रशासन कोरोना पीड़ित परिवार को हर संभव सुविधा मुहैया कराए। साथ ही मास्क वितरण के कार्यों में भी तेजी लाए।  गांव-गांव को सेनेटाइज किया जाए। सुमित सिंह  ने जिलाधिकारी को जिले में दवा, बेड और ऑक्सीजन सहित तमाम आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सघन निगरानी करने को कहा। उन्होंने कहा कि सारण जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी में बेहतर काम किया है। उसे और तेजी से करने की जरूरत हैं। जिले में टेस्टिंग और टीकाकरण के काम में तेजी लाई जाए। गांव-गांव में कैम्प लगाकर लोगों को कोरोना का टिका दिए जाने की भी बात कही।


सारण में कोरोना की रोकथाम के लिए मंत्री सुमित सिंह ने VC के जरिये की बैठक, कहा- अनुग्रह अनुदान में तेजी लाए प्रशासन


कोविड19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आयोजित इस  बैठक में छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी , महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, बनियापुर के विधायक केदारनाथ सिंह, एकमा के विधायक श्रीकांत यादव , छपरा के विधायक डॉ सी. एन. गुप्ता , तरैया के विधायक जनक सिंह , मढौरा के विधायक जितेंद्र कुमार राय , परसा के विधायक छोटे लाल राय , सोनपुर के विधायक डॉ रामानुज प्रसाद , विधानपरिषद वीरेंद्र नारायण यादव , सारण जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण , डीएम नीलेश देवरे , एसपी संतोष कुमार , सिविल सर्जन डॉ० जनार्दन प्रसाद सुकुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।