ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

शराबबंदी पर बोले मदन मोहन...अपना और पराया देखकर की जा रही कार्रवाई

PATNA: बिहार में शराबबंदी के नाम पर अपना और पराया देखकर कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए यह भी कहा कि इस तरह की कार्रव

 शराबबंदी पर बोले मदन मोहन...अपना और पराया देखकर की जा रही कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी के नाम पर अपना और पराया देखकर कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई से बिहार में शराबबंदी कभी भी सफल नहीं हो सकती। बिना बड़े अफसरों की मिलीभगत के शराब का कारोबार नहीं चल सकता। सरकार को कड़ाई के साथ शराबबंदी लागू करनी चाहिए।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि शराबबंदी बिहार में सफल हो इसके लिए सदन में हमने भी शपथ ली थी। सीएम नीतीश इस कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराए। शराबबंदी कानून में जो दिक्कत है उसे दूर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून को वापस लिया। यदि सीएम नीतीश को यदि शराबबंदी कानून को पूरी तरह से बिहार में लागू करने में दिक्कत आ रही है तो वे भी इस मामले में फैसला लें। सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस मामले पर सभी दल के नेताओं की राय ली जाए। 


मदन मोहन झा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसान विरोधी काला कानून लाए लेकिन अब पीएम मोदी ने उसे वापस लेने की बात कही है। इस कृषि कानून का विरोध किसान साल भर से कर रहे थे। इस आंदोलन में अब तक करीब 700 किसानों की मौत हो गई है। आंदोलन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। किसानों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से की हैं। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता