ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

'संसद रत्न अवार्ड' के लिए बेस्ट सांसद के नामों का हुआ एलान, बिहार से इस नेता को मिली जगह

PATNA : हर साल की तरह इस साल भी बजट सत्र के दौरान मिलने वाली संसद रत्न अवार्ड 2023 के लिए लिस्ट में शामिल लोगों के नाम जारी किए गए हैं। इस लिस्ट में 13 लोगों का नाम शामिल किया गया

'संसद रत्न अवार्ड' के लिए बेस्ट सांसद के नामों का हुआ एलान, बिहार से इस नेता को मिली जगह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : हर साल की तरह इस साल भी बजट सत्र के दौरान मिलने वाली संसद रत्न अवार्ड 2023 के लिए लिस्ट में शामिल लोगों के नाम जारी किए गए हैं। इस लिस्ट में 13 लोगों का नाम शामिल किया गया है। इस लिस्ट में 8 लोकसभा और 5 राज्यसभा मेंबर को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में महज एक ही नाम बिहार से शामिल किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, संसदीय मामलों के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति की अध्यक्षता वाली जूरी समिति ने इन सदस्यों का नाम दिया है। 13वें संसद रत्न पुरस्कार 2023 की घोषणा 25 मार्च को दिल्ली में की जाएगी। यह पुरस्कार सिविल सोसाइटी की ओर से प्रदान किए जा रहे हैं। 


मालूम हो कि,इन पुरस्कारों की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुझावों के बाद की गई थी। उनका सुझाव भारतीय संसद में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित करने का था। इसी सुझाव के आधार पर संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत की गई है। यह पुस्कार 2010 से शुरू हुआ यह एक निजी पुरस्कार है। 


वहीं, इस लिस्ट में लोकसभा से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, भाजपा के बिद्युत बरन महतो, डॉक्टर सुकांत मजूमदार, कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा, भाजपा के विजय कुमार गवित, गोपाल शेट्टी, सुधीर गुप्ता और एनसीपी के डॉ. अमोल रामसिंह कोल्हे को शामिल किया गया है। जबकि राज्यसभा में 2022 में बेहतर प्रदर्शन के लिए सीपीएम के सदस्य जॉन ब्रिट्स, राजद के मनोज झा और एनसीपी की फौजिया तहसीन अहमद खान को 'वर्तमान सदस्य' श्रेणी के तहत नामित किया गया है।


इसके आलावा, विशंभर प्रसाद निषाद (सपा) और छाया वर्मा (कांग्रेस) को अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेवानिवृत्त सदस्य श्रेणी के तहत नामित किया गया है। वित्त समिति (लोकसभा समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा) और परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति (राज्सभा समिति के अध्यक्ष वी विजयसाई रेड्डी, वाईएसआर कांग्रेस) को 17वीं लोकसभा की शुरुआत से ही उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया है।