ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

संसद में जाकर ही कौन सा बड़का काम कर लेंगे राहुल? लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर बोले सम्राट चौधरी

PATNA: मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है

संसद में जाकर ही कौन सा बड़का काम कर लेंगे राहुल? लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर बोले सम्राट चौधरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। अब राहुल गांधी फिर से सांसद बन गए हैं और संसद के सत्र में शामिल हो सकेंगे। राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल होने पर सियासत भी तेज हो गई है। एक तरफ जहां विपक्ष इसे बीजेपी की हार बता रहा है तो वहीं बीजेपी का कहना है कि यह कोर्ट का मामला है, इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है।


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तंज करते हुए कहा है कि राहुल गांधी अभी निर्दोष साबित नहीं हुए हैं बल्कि कोर्ट ने फिलहाल सजा पर रोक लगाई है। कोर्ट से सजा पर रोक लगने के आधार पर लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल कर दी है। राहुल गांधी दोषमुक्त होंगे तो क्या होगा, यह उस वक्त सामने आएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में जाकर ही क्या कर लेंगे। इतना दिन से संसद में हैं, पूरा देश जानता है कि राजनीति में उनकी क्या भूमिका है। वहीं राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद नीतीश को झटका लगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लटके रह जाएंगे, कहीं कुछ होने वाला नहीं है। 


बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सभी मोदी सरनेम वाले लोगों को चोर बताया था। राहुल के इस बयान के खिलाफ बीजेपी विधायक ने सूरत की कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। आपराधिक मानहानि के केस में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद लोकसभा ने उन्हें अयोग्य करार देते हुए उनकी संसद सदस्यता को रद्द कर दिया था। हालांकि अब जब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दिया है तो एक बार फिर से उनकी संसद सदस्यता बहाल हो गई है।