ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

संजय जायसवाल का CM नीतीश पर तंज, बोले... बिहार में जो शराब पिएगा वो मरेगा और बचेगा वो टिकट पाएगा

PATNA : बिहार में जहरीली शराब के कारण अबतक सरकारी डाटा के अनुसार 42 लोगों कि जान जा चुकी है। वहीं, विपक्ष के तरफ से यह आकड़ा 100 के पार बताया जा रहा है। इसके साथ ह

संजय जायसवाल का CM नीतीश पर तंज, बोले... बिहार में जो शराब पिएगा वो मरेगा और बचेगा वो टिकट पाएगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  :  बिहार में जहरीली शराब के कारण अबतक सरकारी डाटा के अनुसार 42 लोगों कि जान जा चुकी है। वहीं, विपक्ष के तरफ से यह आकड़ा 100  के पार बताया जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा तरफ से पीड़ित परिवार को मुआवज़ा दिलवाने को लेकर सदन से सड़क तक हंगामा मचा हुआ है। इसी कड़ी में अब इस पुरे मामले को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। 


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, बिहार में जो कुछ भी हुआ है उसके लिए यह सरकार की नाकामयाबी को उजागर करता है। सरकार के तरफ से अबतक 42 लोगों की मौत की बात दोहराई जा रही है, जबकी सही डाटा 100 के पार है। जायसवाल ने कहा कि, देश में शयद ही कहीं ऐसा होता हो कि, जहरीली शराब से मृत लोगों का आकड़ा छुपाया जाता हो। वहां के गरीब, दलित , शोषित लोगों को यह धमकी दी जाती है कि, यदि तुम सच्चाई बताओगे तो जान से मार दिए जाओगे। इसके साथ ही पुरे परिवार को जेल में भजने की भी धमकी दी जा रही है। इसीलिए मानवाधिकार का टीम को यहां आना पड़ा है। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि जो पिएगा वो मरेगा तो उनसे मैं यह पूछना चाहता हूं कि, जो बेचेगा उसका क्या होगा। वो आपके पास आएगा तो जेडीयू या महागठबंधन के किसी भी दल के तरफ से टिकट पायेगा। बिहार के पिछले दिनों हुए उपचुनाव के दोनों प्रत्याशियों का इतिहास इस बात का सबुत है। एक पर खुले आम शराब पिने का आरोप है तो दूसरा झारखण्ड में टैक्स चोरी का आरोप है। 


गौरतलब हो कि, बिहार के छपरा में जहरीली शराब पिने के कारण मिडिया रिपोर्ट के अनुसार अबतक 80 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इसको लेकर सदन से सड़क तक हंगामा किया जा रहा है। विपक्ष के साथ ही सत्तारूढ़ दल में बैठे कई ऐसा नेता है जो इस पर समीक्षा की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब इस पूरे मामले को अपने तरीके से जांच करने के लिए मानवाधिकार की टीम भी बिहार के मशरक पहुंच चुकी है।