ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

‘सनातन धर्म का नाश करने वाले खुद नाश हो जाएंगे’ अश्विनी चौबे का बड़ा हमला

PATNA: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। उदयनिधि स्टालिन के यह कहने पर कि सनातन धर्म को खत्म कर

‘सनातन धर्म का नाश करने वाले खुद नाश हो जाएंगे’ अश्विनी चौबे का बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। उदयनिधि स्टालिन के यह कहने पर कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए और उसकी तुलना डेंगू और मलेरिया से करने को लेकर बीजेपी के नेता हमलावर हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान को लेकर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि सनातन धर्म का नाश करने वाले खुद नाश हो जाएंगे।


अश्विनी चौबे ने कहा है कि घमंडिया ठगबंधन के नेताओं ने जो सनातम धर्म को समाप्त करने का संकल्प लिया है, वे कान खोलकर सुन लें ऐसा कभी भी होने नहीं दिया जाएगा। बिहार में हिंदू धर्म की छुट्टियों को खत्म कर दिया गया और जब इसके बारे में पूछा जाता है तो राज्य के मुख्यमंत्रा दांत दिखाकर हंसते हैं। कुर्सी कुमार के एक मंत्री लगातार रामचरितमानस का अपमान कर रहे हैं और वे उनको शिक्षा मंत्री बनाए हुए हैं। जिसे खुद ज्ञान नहीं है वह बच्चों को क्या शिक्षा देगा। सनातन को नाश करने की बात कहने वाले खुद नाश हो जाएंगे।


स्टालिन के बेटे को शायद मालूम नहीं कि हमारी संस्कृति सनातन है और सनातन संस्कृति का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। जो लेग इस तरह का काम कर रहे हैं हासिए पर चले जाएंगे। औरंगजेब और बाबर सनातन धर्म को नष्ट नहीं कर सके लेकिन आज घमंडिया ठगबंधन के लोग वहीं कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह से अंग्रेजों ने ईस्ट इंदिया कंपनी के जरिए देश को लुटने का काम किया ये भ्रष्टाचारी लोग भी भारत को लुटने की साजिश रच रहे हैं।