ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

सनातन पर विवाद के बीच मंदिर में पूजा करने जा रहे लालू- तेजस्वी, कांग्रेस की बढ़ सकती है मुश्किलें

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पूरी फैमिली मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रही है। किडनी के सफल ऑपरेशन के बाद लगातार लाल यादव मंदि

सनातन पर विवाद के बीच मंदिर में पूजा करने जा रहे लालू- तेजस्वी, कांग्रेस की बढ़ सकती है मुश्किलें
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पूरी फैमिली मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रही है। किडनी के सफल ऑपरेशन के बाद लगातार लाल यादव मंदिर जाकर भगवान का पुर्जा अर्चना कर रहे हैं और अपने बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर सूबे से बाहर जाकर पूजा करने का निर्णय लिया है।


दरअसल, पांच राज्यों में हाल ही में चुनाव संपन्न हुए हैं। चुनाव के बाद जो चीज है सबसे ज्यादा चर्चा में रही वह यह रहा कि सनातन और पूजा पाठ को लेकर लगातार हिंदी गठबंधन के नेताओं की तरफ से विवादित बयान दिए गए। ऐसे कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी। इस बीच अब जो सूचना निकाल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक राजस्व परिमल लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मंदिर में पूजा अर्चना करने जाएंगे।


बताया जा रहा है कि, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पूरे परिवार के साथ आंध्र प्रदेश जाने वाले हैं। इससे पहले भी वो झारखंड और महाराष्ट्र जाकर पूजा अर्चना कर चुके हैं। झारखंड में देवघर जाकर लालू प्रसाद यादव ने बाबा भोलेनाथ की पूजा की है महाराष्ट्र में सिद्धिविनायक की भी पूजा लालू प्रसाद यादव ने की थी उसके बाद अब लालू प्रसाद यादव ने आंध्र प्रदेश में पूजा अर्चना करने का फैसला लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव अपने पूरे परिवार के साथ तिरुपति नाथ जाएंगे। अपने पूरे परिवार के साथ तिरुपति बालाजी का दर्शन करेंगे। लालू यादव 8 दिसंबर को फ्लाइट से तिरुपति बालाजी के लिए रवाना होंगे। लालू के साथ उनकी पूरी फैमिली यानी कि राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, राजश्री भी साथ होगी। यह लोग भगवान तिरुपति नाथ से बेहतर स्वास्थ्य और तमाम अन्य चीजों की मुरादे मांगेंगे।


आपको बताते चलें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का 9 दिसंबर को शादी का सालगिरह है। ऐसे में तेजस्वी यादव ने यह फैसला किया है कि इस बार वह अपने शादी का सालगिरह तिरुपति बाला जी के दर्शन के साथ मनाएंगे। लिहाजा लालू परिवार 8 दिसंबर को तिरुपति बालाजी  रवाना हो रहे है।