ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सम्राट ने कहा - राजद और नीतीश तय करें कौन है बी टीम, कुढ़नी में जनता देगी जवाब

PATNA : बिहार में दो सीट पर हुए उपचुनाव को लेकर आए परिणाम को लेकर इस बात कि चर्चा तेज हो गई है कि बिहार में राजद का खेल बिगाड़ रही पार्टी एआईएमआईएम भाजपा की बी टीम है। यह जान

सम्राट ने कहा - राजद और नीतीश तय करें कौन है बी टीम, कुढ़नी में जनता देगी जवाब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में दो सीट पर हुए उपचुनाव को लेकर आए परिणाम को लेकर इस बात कि चर्चा तेज हो गई है कि बिहार में राजद का खेल बिगाड़ रही पार्टी एआईएमआईएम भाजपा की बी टीम है। यह जान बुझकर चुनाव लड़ रही है और इससे भाजपा को मुनाफा हो रहा है। जिसके बाद अब भाजपा के तरफ से इसको लेकर अपना रुख साफ़ किया गया है। 


दरअस, इस पुरे मामले को लेकर बिहार विधान परिषद् के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को चुनाव हारने के उपरांत बोलने को कुछ नहीं मिल रहा है तो इस तरह का बयान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि,यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बयान है। जिन लोगों द्वारा षड्यंत्र रच कर भाजपा और एआईएमआईएम की पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, उनका यह मंसूबा कभी भी नहीं पूरा होने वाला है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, जो लोग आज एआईएमआईएम पर आरोप लगा रहे हैं उनसे यह पूछना चाहिए कि आखिकार उन्होंने एआईएमआईएम को तोड़ा  क्यों और इसमें बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का क्या योगदान था। इसके आगे उन्होंने कहा कि यह पार्टी भाजपा या किसका बी टीम यह तो बिहार की जनता तय कर रही है और आगे भी करती रहेगी। 


इसके साथ ही साथ उन्होंने राजद पर भी तंज करते हुए कहा कि कुढ़नी सीट को लेकर महागठबंधन में हुए एलान के बाद यह तय हो गया कि आखिर बिहार में बी टीम कौन है , लेकिन इसके बाबजूद बिहार की जनता कुढ़नी में तय करेगी कि वहां उनके नजर में सही में बी टीम कौन है। उन्होंने कहा कि वैसे जो सहयोगी होता है वहीं बी टीम बनकर खड़ा होता है। अब राजद और नीतीश कुमार को तय करना है कि इन दोनों में से बी टीम कौन है ?