ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

सम्राट चौधरी ने सुनाया खरी-खरी, कहा - झूठे और फरेबी हो गए हैं मुख्यमंत्री, ललन सिंह हैं नौकर

PATNA : बिहार में शराबंदी कानून को लेकर सत्तारूढ़ दल के अंदर उथल- पुथल मचा हुआ है। सरकार में शामिल मंत्री के साथ ही नीतीश के करीबी नेता और कांग्रेस,हम और वाम दाल के नेत

सम्राट चौधरी ने सुनाया खरी-खरी, कहा -  झूठे और फरेबी हो गए हैं मुख्यमंत्री, ललन सिंह हैं नौकर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में शराबंदी कानून को लेकर सत्तारूढ़ दल के अंदर उथल- पुथल मचा हुआ है। सरकार में शामिल मंत्री के साथ ही नीतीश के करीबी नेता और   कांग्रेस,हम और वाम दाल के नेता भी इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर विपक्ष में बैठी भाजपा के नेता और बिहार विधान परिषद् के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार पर अपने चीर- परचित अंदाज में सवाल उठाया है। 


भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है। अब तो इस बात का सबूत भी मिलने लगा है। अब उनके ही पार्टी या सरकार में शामिल लोग उनपर सवाल उठाने लगे हैं लेकिन नीतीश  कुमार फिर भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार के शासन में बिहार नहीं चल सकता है यह बिल्कुल साफ़ हो गया है। विपक्षी दाल तो बाद में अब  उनके पार्टी के लोग ही उनको चैलेंज कर रहे है। मतलब साफ़ है कि अब नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रह गए हैं। 


वहीं, आगामी महीने में बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सम्राट ने कहा कि अभी भाजपा की बैठक हो रही है। हमलोग इस उपचुनाव की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले उपचुनाव में हमलोगों ने महागठबंधन को पस्त किया है, ठीक उसी तरह आगामी कुढ़नी उपचुनाव में भी जीत हासिल कर महागठबंधन को परास्त करेंगे। इसके आलावा कुढ़नी सीट इस बार जदयू के पाले में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है कि यह सीट इसके खाते में जाता है। यह तो हमारे लिए और भी बढ़िया है कि यह सीट नीतीश कुमार के खाते में गई है अब हम बिल्कुल आसानी से जीत हासिल करेंगे।


इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार झूठे और फरेबी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जिसकी नियुक्ति 26 जून हो गई और 15 जुलाई को पदस्थापन हो गया उसका नियक्ति पत्र बांट रहे हैं। अब तो इनलोगों को शर्म लग रहा है कि अपनी झूठ को कैसे छिपाएं। वहीं, उन्होंने ललन सिंह द्वारा भाजपा को बड़का झूठा पार्टी बोले जाने को लेकर कहा कि उनकी राजनैतिक हैसियत क्या रह गया है। ललन सिंह हैं की कौन वो नीतीश कुमार के नौकर हैं। उनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT

FirstBihar संवाददाता