ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सम्राट चौधरी ने फिर बोला नीतीश पर हमला, कहा-हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़िये..सब पता चल जाएगा

PATNA: बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार किये जाने का ऐलान किये जाने पर नीतीश कुमार ने चिराग को बच्चा बताया। सीएम नीतीश के इस बयान को लेकर बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट

सम्राट चौधरी ने फिर बोला नीतीश पर हमला, कहा-हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़िये..सब पता चल जाएगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार किये जाने का ऐलान किये जाने पर नीतीश कुमार ने चिराग को बच्चा बताया। सीएम नीतीश के इस बयान को लेकर बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने जमकर हमला बोला।


सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार थोथी दलील दे रहे हैं। चिराग लोजपा के नेता हैं। उनके पास वोट बैंक है। नीतीश कुमार जी आपके पास कौन सा वोट है? यदि हिम्मत है तो आप अकेले चुनाव लड़कर देखिए..आपके पास तो जमानत बचाने के लिए भी वोट नही है..सम्राट चौधरी ने एक बार फिर कहा कि नीतीश से ज्यादा पलटीमार कौन हो सकता है। नीतीश कुमार का नाम सुनकर बिहार के इतिहास में भी लोग शरमा जाएंगे। 


सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश को चुनौती देते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी चिराग पासवान के पास तो वोट है आपके पास क्या है? आप अकेले चुनाव लड़कर देख लें, जमानत जब्त हो जायेगी। आप तो पलटी मारने के प्रतीक हैं। बिहार की राजनीत में आपका नाम सुनते ही लोग शरमा जाएंगे। 


दरअसल एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया था। गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में चुनाव प्रचार करने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान को बच्चा बताया। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पहले से ही बीजेपी के साथ है। ये बात सब लोग जान रहे हैं। नीतीश ने कहा कि चिराग ठीक ही कर रहा है। जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार किसने खड़ा करवाया, यह सब जानते हैं।