ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कांग्रेस और माले में कोई दम नहीं, आरजेडी का पिछलग्गू है माले

PATNA: बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और माले पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और माले में कोई दम नहीं है। माले तो पहले ही सरेंडर हो चुका

सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कांग्रेस और माले में कोई दम नहीं, आरजेडी का पिछलग्गू है माले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और माले पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और माले में कोई दम नहीं है। माले तो पहले ही सरेंडर हो चुका है। माले राजद का पिछलगू बनकर घूम रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि माले डरपोक पार्टी है जो बिहार के गरीबों का शोषण कर रहा है। कांग्रेस और माले के  एमएलसी प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने यह बातें कही।   


वही विधान परिषद चुनाव को लेकर कई पैंतरे आज़माने के बाद अब कांग्रेस ने साफ़ कर दिया है कि पार्टी ये चुनाव नहीं लड़ेगी। वहीं दूसरी ओर प्रद्युम्न यादव ने नामांकन के लिए एनआर कटा लिया था और अब उन्होंने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। इस दौरान खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव भी उनके साथ मौजूद रहें। प्रद्युम्न यादव ने मदन मोहन झा और अजित शर्मा पर मोर्चा खोल दिया है। 


वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने कहा कि पार्टी अब उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है। प्रद्युम्‍न यादव ने नामांकन के लिए एनआर कटा लिया था, जिस पर कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। आलाकमान इसपर निर्णय लेगा। हमारे पास उतनी संख्या नहीं है इसीलिए हम चुनाव नहीं लड़ सकते।