ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सक्षमता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 26 तारीख को परीक्षा

PATNA : बिहार सक्षमता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 14 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एडमिट कार्ड bs

सक्षमता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे  करें डाउनलोड; 26 तारीख को परीक्षा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार सक्षमता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 14 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एडमिट कार्ड bsebsakshamta com से आसानी से अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर डाउनलोड किए जा सकते हैं।


दरअसल, यह बिहार में नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के तौर पर नियुक्ति के लिए होने वाली परीक्षा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से राज्य में कार्यरत स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट  bsebsakshamta.com पर जाएं।


उधर, इससे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि सक्षमता परीक्षा में फेल होने पर भी नियोजित शिक्षकों को सेवा से मुक्त करने पर सरकार का अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग की एक कमेटी ने अपनी अनुशंसा इस विषय पर की है। जिस पर अभी तक सरकार ने फैसला नहीं लिया है।शिक्षामंत्री ने कहा कि शिक्षकों को हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए साक्षमता परीक्षा ली जा रही है।