ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

समिति सभापतियों के लिए तैयार हुआ चेंबर, जल्द संभालेंगे कार्यभार

PATNA : बिहार विधानसभा की समितियां गठित होने के बाद अब नए सदस्यों के चेंबर का काम शुरू हो गया है. गठित हुई 22 में से 9 समितियां महागठबंधन के दलों को दी गई हैं. आधा दर्जन से अधिक पू

समिति सभापतियों के लिए तैयार हुआ चेंबर, जल्द संभालेंगे कार्यभार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की समितियां गठित होने के बाद अब नए सदस्यों के चेंबर का काम शुरू हो गया है. गठित हुई 22 में से 9 समितियां महागठबंधन के दलों को दी गई हैं. आधा दर्जन से अधिक पूर्व मंत्रियों को भी सभापतित्व मिला है. बता दें कि नंदकिशोर यादव को प्राक्कलन समिति का सभापति बनाया गया है तो वहीं प्रेम कुमार को याचिका, नरेंद्र नारायण यादव को जिला परिषद एवं पंचायती राज, दामोदर रावत को राजकीय आश्वासन, विनोद नारायण झा को निवेदन एवं कृष्ण कुमार ऋषि को कृषि एवं उद्योग विकास का सभापति बनाया गया है. राजद विधायक और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को गैर- सरकारी विधेयक विधेयक समिति का सभापति बनाया गया है. 


समितियों के गठन के बाद आज विधासनभा अध्यक्ष ने सभी सभापतियों की एक बैठक बुलाई है जिसके बाद विधानसभा के विस्तारित भवन में उनके लिए चेंबर तैयार किए जा रहे हैं. विधानसभा के कर्मी साफ-सफाई के साथ नेम प्लेट चेंबर के बाहर लगाने में जुटे हैं. नए सभापतियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, इस बात का ख्याल रखा जा रहा है. बता दें कि सबसे ज्यादा बीजेपी कोटे से सभापति बनाया गया है. वहीं दूसरे नंबर पर आरजेडी को मौका मिला है, जेडीयू तीसरे स्थान पर विधानसभा में 5 सदस्यों के साथ सभापति बनवा पाई है. 


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार गठन होते ही विधानसभा के अंदर विधानसभा की समितियों को लेकर काफी खींचतान सामने आई थी. तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी मांगी थी कि किन किन समितियों में राजद को जगह मिलेगी. इसे लेकर खूब बवाल भी मचा था हालांकि विपक्ष की मांग थी कि लोक लेखा समिति विपक्ष के पास ही रहती है जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को तो दे दी लेकिन विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष ने विपक्ष के मन मुताबिक समितियों का बंटवारा नहीं किया है.