ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सुक्खू होंगे हिमाचल के नए सीएम, आज होगा शपथ ग्रहण, पिता रह चुके हैं सचिवालय के ड्राइवर

DESK : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का नया मुख्यमंत्री बनाने का एलान कर दिया गया है। वहीं, अबतक नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने वाले मुकेश अग्निहोत्

सुक्खू होंगे हिमाचल के नए सीएम, आज होगा शपथ ग्रहण, पिता रह चुके हैं सचिवालय के ड्राइवर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू  को हिमाचल का नया मुख्यमंत्री बनाने का एलान कर दिया गया है। वहीं, अबतक नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने वाले मुकेश अग्निहोत्री को राज्य का नया उपमुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है।  ये दोनों आज दोपहर डेढ़ बजे रिज मैदान पर शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे।  इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आने की भी सूचना है। 


बता दें कि, सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रासिल सिंह के बारे में कहा जाता है कि, वह हिमाचल के सचिवालय में चालक के तौर पर काम किया करते थे।  अब उसी सचिवालय में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर उनके बेटे  सुखविंदर सिंह सुक्खू पुरे राज्य की गाड़ी चलाएंगे। वहीं, पार्टी ने सुक्खू को हिमाचल का कमान देकर यह साफ़ कर दिया है कि, अब सिर्फ परिवारवाद से बात नहीं बनेगी। बताया जाता है कि, छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद बनी खाई को भरना कांग्रेस के लिए इतना भी आसान नहीं था, लेकिन आखिरकार पार्टी ने यह निर्णय लिया, अब इस निर्णय से पार्टी के अंदर यह संदेश जाएगा कि पार्टी अब आम परिवार से आने वाले लोगों और संगठन से जुड़ें हुए लोगों को तरजीह दे रही है। 


जानकारी हो कि, सुखविंदर सिंह सुक्खू  हमीरपुर जिले के नदौण सीट से विधायक है। इनके ही देखरेख में पार्टी ने हमीरपुर जिले के पांच में से चार पर जीत दर्ज की है। जबकि एक सीट निर्दलीय के पक्ष में गई है। ऐसे में पार्टी के अंदर सुक्खू  की दावेदारी और भी मजबूत हुई। इसके साथ ही कहा यह भी जा रहा है कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का सांसद होना भी इनके लिए फायदेमंद साबित हुआ है। यदि प्रतिभा सिंह खुद सीएम बनने का निर्णय लेती तो किसी एक विधायक को इस्तीफा देना पड़ता।  ऐसे में एक साथ लोकसभा और विस सीट के उपचुनाव होते। 


कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को मुख्यमंत्री चुनने के बाद पार्टी नेताओं ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की।