ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

साधु यादव के बयान पर उनके बड़े भाई प्रभूनाथ यादव ने बोला हमला,कहा-हाथी चले बाजार कुत्ता भौंके हजार

PATNA: पूर्व सांसद साधु यादव ने एक बार फिर अपने भांजे तेजस्वी पर हमला बोला है। तेजस्वी के बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी यात्रा पर नहीं बल्कि पैसे वसूलने

साधु यादव के बयान पर उनके बड़े भाई प्रभूनाथ यादव ने बोला हमला,कहा-हाथी चले बाजार कुत्ता भौंके हजार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व सांसद साधु यादव ने एक बार फिर अपने भांजे तेजस्वी पर हमला बोला है। तेजस्वी के बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी यात्रा पर नहीं बल्कि पैसे वसूलने जा रहे हैं। साधु यादव ने यह भी कहा था कि बिहार में अब तक किसी मुख्यमंत्री का बेटा मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है। अपने भाई साधु यादव के इस बयान को प्रभुनाथ यादव ने गलत बताते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी साधु यादव को नहीं करनी चाहिए। प्रभूनाथ यादव ने यह भी कहा कि हाथी जब आगे चलता है तो कुत्ता भौकता ही है इसलिए भौंकने दीजिए।


तेजस्वी यादव के मामा प्रभूनाथ यादव ने कहा कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। जनता ने यह तय कर लिया है। साधु यादव के बयान पर प्रभूनाथ यादव ने कहा कि उन्हें मालूम नहीं है कि मुलायम सिंह का बेटा अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे। पहले के मुख्यमंत्री के परिवार में कोई मुख्यमंत्री बनने वाला नहीं था लेकिन हमारे परिवार में मेरा भगना इसके लिए तैयार हैं। तेजस्वी यादव तो मुख्यमंत्री बन भी चुके थे लेकिन किसी कारणवश वे चुक गये। बिहार की जनता चाहती है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने।


साधु यादव के बयान पर उनके भाई प्रभूनाथ यादव ने कहा कि जब हाथी चलता है तो कुत्ता बहुत भौकता है भौकने से हाथी डरेगा नहीं ना। साधु यादव वसूली करने की बात कह रहे है जो बिलकुल बात गलत है। उन्हें ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। तेजस्वी को मेरा आशीर्वाद है वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जरूर बैठेंगे। उस दिन का हम सबों को बेसब्री से इंतजार है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता