ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

सदन में परिवहन मंत्री को फंसता देख बचाव में उतरे विजय चौधरी, रखा सरकार का जवाब

PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 16 वां दिन है। सदन के अंदर प्रश्न काल के दौरान भाजपा विधायक पवन जायसवाल सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, सरकार के

सदन में परिवहन मंत्री को फंसता देख बचाव में उतरे विजय चौधरी, रखा सरकार का जवाब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 16  वां दिन है। सदन के अंदर प्रश्न काल के दौरान भाजपा विधायक पवन जायसवाल सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, सरकार के तरफ से तय समय पर सड़क दुर्घटना में मृत या गंभीर रूप से घायल लोगों और परिजनों को मुआबजा नहीं दिया जा रहा है।  इस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। जिसके बाद विभागीय मंत्री जवाब देने के लिए खड़ी हुई।  लेकिन, कुछ ही देर बाद वह फंसती हुई नजर आने लगी तभी वित्त मंत्री विजय चौधरी एक बार फिर से उनके बचाव में आगे आए और सरकार का पक्ष रखा।


दरअसल, बीजेपी विधायक पवन  कुमार जायसवाल सहित कई सदस्यों ने परिवहन विभाग से यह सवाल पूछा था कि,परिवहन  विभाग  की अधिसूचना संख्या..684 दिनांक 11.08.2021 के द्वारा अधिसूचित  मोटरगाड़ी. संसोधन  -1 नियमावली  2021 दिनांक 15.09.2021 द्वारा राज्य के अंतर्गरत सडक दुर्घटना मे मृत  व्यक्तियों के आश्रित/गंभीर  रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल अंतरिम मुवाज़ा 5 लाख  देने का प्रावधान है। लेकिन, इसके बाद भी पिछले साल दिसंबर के महीने से इसको लेकर आवेदन लेना बंद कर दिया गया है।  इसके साथ ही अब तक पहले के भी कई लोगों को मुआवज़ा नहीं दिया गया है।  इसपर सरकार को ध्यान देना चाहिए।  


वहीं, इसके बाद सरकार के तरफ से परिवहन मंत्री शिला मंडल जवाब देने के लिए खड़ी हुई। लेकिन इसके बाद जब भाजपा विधायक ने पूरक पूछना शुरू किया तो मंत्री फंसती हुई नजर आ।  जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री सह वित्त मंत्री विजय चौधरी बचाव में उत्तरे और खुद से भाजपा विधायक ने सवालों का जवाब देना शुरू किया।  हालांकि, इनके जवाब से भी विपक्ष तो दूओर सत्ता पक्ष के भी एक विधायक खुश नहीं दिखें। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता