ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

तेजस्वी से बोले नीतीश : ज्यादा मत बोला करो.. बैठो, तुम्हारे पिताजी मुझ पर बोलें तो अच्छा है

PATNA : विधानसभा में एनपीआर के मुद्दे पर हो रही चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली एनपीआर पर बिहार सरकार के स्टैंड का नीतीश कुमार ने जब

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा में एनपीआर के मुद्दे पर हो रही चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली एनपीआर पर बिहार सरकार के स्टैंड का नीतीश कुमार ने जब सदन में खुलासा किया तब तेजस्वी यादव फिर उठ खड़े हुए. तेजस्वी ने कहा कि वह 2010 के एनपीआर फॉर्मेट को देखे बगैर किसी प्रस्ताव का सदन में समर्थन नहीं करेंगे. तेजस्वी के इतना कहते ही नीतीश भी अपनी सीट पर उठ खड़े हुए. नीतीश ने तेजस्वी को चाचा वाले अंदाज में समझाते हुए बोले ''बैठो तुम मत बोलो.. तुम्हारे पिताजी मेरे सामने बोलते हैं तो अच्छा लगता है.''


तेजस्वी बोले-आप पर कैसे करे भरोसा

दरअसल सदन में चर्चा के दौरान नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष से यह कहा कि विधानसभा से एनपीआर के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित कर दिया जाए तेजस्वी यादव 2010 के फॉर्मेट को बांटे जाने की बात कह रहे थे.

 तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस अंदाज में वह पलटी मारते हैं उससे 2015 के बाद उन पर भरोसा करना मुश्किल है. तेजस्वी के बाद नीतीश कुमार को नागवार गुजरी और तब उन्होंने तेजस्वी को ज्यादा नहीं बोलने और बैठने की सलाह दे डाली. इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई.

टैग्स