ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सदन में गलत सवाल पूछने लगे तेजस्वी के विधायक, स्पीकर ने टोका तो भूल का हुआ एहसास

PATNA : बिहार विधानसभा की आज चौथी दिन की कार्यवाही जारी है।जिसमें बजट पर चर्चा होआ है। भाजपा के वरीय नेता नंद किशोर यादव पहली बार सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसस

 सदन में गलत सवाल पूछने लगे तेजस्वी के विधायक, स्पीकर ने टोका तो भूल का हुआ एहसास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की आज चौथी दिन की कार्यवाही जारी है।जिसमें बजट पर चर्चा होआ है। भाजपा के वरीय नेता नंद किशोर यादव पहली बार सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे हैं। इससे पहले सम्राट चौधरी ने अपना पहला बजट पेश किया था जो करीब 3 लाख करोड़ का है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में गृह, सामान्य प्रशासन, वित्त, उद्योग समेत अन्य कुछ विभाग से जुड़े सवाल पर जवाब दिए जा रहे हैं। लेकिन, इस दौरान सदन में एक रोचक मामला देखने को मिल रहा है। 


दरअसल, राजद विधायक रामानुज प्रसाद आज सदन में प्रश्नोत्तर काल के दौरान सवाल कर रहे थे। उन्होंने पथ निर्माण विभाग से पूरक सवाल करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपना सवाल पूरा भी कर लिया और सरकार से जवाब की मांग की। तभी नंद किशोर यादव ने देखा कि इनका यह सवाल इस समय अंकित नहीं है। उसके बाद विधानसभा स्पीकर ने कहा कि आपका पुल से जुड़ा हुआ कोई सवाल फिलहाल नहीं है।


नंद किशोर यादव ने राजद विधायक को बताया कि आपका सवाल बैंक से जुड़ा हुआ है और इसका जवाब वित्त विभाग को देना है। उसके बाद तेजस्वी के विधायक को यह आभास हुआ कि उन्होंने गलत सवाल किया है और फिर उन्होंने बैंक से जुड़ा सवाल किया और वित्त विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें पूरक सवालों का जवाब भी दिया।


आपको बताते चलें कि, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव बृहस्पतिवार को विधानसभा में स्पीकर के आसन पर आसीन हो गए। उन्हें सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। सदन में विपक्ष की ओर से भी उनके नाम का पूरा समर्थन मिला। यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी की जगह ली है। यादव भाजपा के सात बार विधायक रह चुके हैं।